लाइव टीवी

Code Name Tiranga Teaser Out : देश को बचाने के मिशन पर जाएंगे परिणीति और हार्डी, स्पाई के रोल में दमदार एक्शन करते दिखेंगी एक्ट्रेस

Updated Sep 22, 2022 | 14:14 IST

Code Name Tiranga Teaser out : परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की फिल्म कोड नेम: तिरंगा का टीजर रिलीज हुआ है। टीजर में परिणीति जबदस्त एक्शन स्टंट करते दिखाई दे रही हैं। परिणीति के साथ हार्डी संधू भी मुख्य भूमिका में हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
parneeti and hardy sandhu film teaser
मुख्य बातें
  • परिणीति चोपड़ा और हार्डी संधू की फिल्म का टीजर रिलीज
  • फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रही हैं परिणीति
  • एक्ट्रेस की फिल्म देशभक्ति पर आधारित है

Code Name Tiranga Teaser Out  : बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म कोड नेम: तिरंगा का ऐलान किया। इस फिल्म के पोस्टर में एक्ट्रेस जख्मी हालत में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ इस फिल्म में हार्डी संधू नजर आने वाले हैं। फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा जासूस का किरदार निभाते नजर आएंगी।

परिणीति चोपड़ा फिल्म में रॉ एजेंट की भूमिका  निभा रही हैं, जो अपने मिशन को पूरा करने के लिए अलग- अलग देशों में जाती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में दमदार एक्शन रोल में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को इस तरह के अवतार में आपने पहले नहीं देखा होगा। अपने मिशन के दौरान परिणीति हार्डी संधू से मिलती है और दोनों का रिश्ता आगे बढ़ता है।

परिणीति और हार्डी के अलावा शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, मुख्य भूमिका में है। ये फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा का टीजर रिलीज

ये भी पढ़ें - Double XL Teaser Out : सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी ने बॉडी शेमिंग पर लगाई लड़कों की क्लास, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

83 से फिल्मों में हार्डी ने किया डेब्यू

हार्डी संधू ने रणबीर सिंह की फिल्म 83 से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। 83 में हार्डी ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था। एक्टर एक बार फिर परिणीति चोपड़ा के साथ मुख्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 

वहीं, परिणीति चोपड़ा की इस साल द गर्ल ऑन द ट्रेन, संदीप और पिंकी फरार और सैन्या नेहवाल की बायोपिक सैन्या में नजर आएंगी। एक्ट्रेस इस फिल्म के अलावा सूरज बड़जात्या की फिल्म ऊचाई में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।