लाइव टीवी

Saina Nehwal Biopic से परिणीति चोपड़ा का लुक वायरल, छोटे बालों में हेयरबैंड लगाए आईं नजर

Updated Nov 06, 2020 | 06:44 IST

बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा मशहूर और भारत देश का गौरव, बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। परिणीति पर्दे पर उन्‍हीं का रोल निभाएंगी।

Loading ...
Parineeti Chopra
मुख्य बातें
  • बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी परिणीति
  • काफी समय से चल रहा है साइना नेहवाल की बायोपिक पर काम
  • कोरोना की वजह से फ‍िल्‍म हुई लेट, अगले साल हो सकती है र‍िलीज

Saina Nehwal Biopic: बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा मशहूर और भारत देश का गौरव, बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में नजर आएंगी। परिणीति पर्दे पर उन्‍हीं का रोल निभाएंगी। सोशल मीडिया पर बायोपिक से उनका लुक वायरल हो रहा है जिसमें वह छोटे बालों में हेयरबैंड लगाए दिख नजर आ रही हैं। लुक में वह हूबहू साइना नेहवाल की तरह ही दिखाई दे रही हैं। यह लुक खुद साइना नेहवाल ने भी ट्वीट किया है। 

साइना नेहवाल ने ट्व‍िटर पर लुक साझा करते हुए लिखा- 'मेरे जैसी परिणीति चोपड़ा #sainamovie'! यकीनन इस लुक में परिणीति से नजरें हटाना मुश्‍किल हो रहा है। लुक से साफ है कि इस फ‍िल्‍म की तैयारी कितने परफेक्‍शन के साथ की जा रही है। हालांकि इस फ‍िल्‍म के लिए अभी दर्शकों को इंतजार करना होगा। कोरोना के चलते फ‍िल्‍म का काफी हिस्‍सा अभी शूट नहीं हो सका है। 

परिणीति ने श्रद्धा को किया था रिप्‍लेस

बता दें कि साइना नेहवाल की बायोपिक में पहले श्रद्धा कपूर नजर आने वाली थीं। श्रद्धा कपूर ने बाकायदा ट्रेनिंग लेनी शुरू भी कर दी थी और उनका लुक भी सामने आया था। फ‍िर अचानक खबर आई कि श्रद्धा कपूर इस फ‍िल्‍म से अलग हो गई हैं। उसके बाद फ‍िल्‍म से परिणीति चोपड़ा जुड़ीं। यह फ‍िल्‍म एक साधारण लड़की की सफलता की कहानी को दिखाएगी।  

मानव कौल निभाएंगे अहम रोल 

साइना नेहवाल की बायोपिक में जहां परिणीति चोपड़ा उनका रोल निभाती दिखेंगी वहीं एक्टर मानव कौल साइना के कोच पुलैला गोपीचंद का रोल निभाते नजर आएंगे। मानव ने खुद सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक शेयर किया था। जो पोस्ट उन्होंने शेयर किया था उसमें वो बेडमिंटन खेलते नजर आए थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा आखिरी बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'जबारिया जोड़ी' में नजर आई थीं। वहीं कोरोना से पहले उन्‍होंने हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' के हिंदी रीमेक पर भी काम किया था जोकि जल्‍द ही रिलीज होगी। इस फिल्म में कीर्ति कुल्हारी भी दिखाई देंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।