लाइव टीवी

पेरेंट्स की शादी के 14 साल बाद हुआ था परवीन बाबी का जन्म, जानें परिवार में कौन- कौन था

Updated Apr 04, 2022 | 07:27 IST

Parveen Babi Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी तब केवल पांच साल की थीं जब उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने 19 साल की उम्र में बॉलीवुड डेब्यू किया था। जानें उनके परिवार के बारे में।

Loading ...
Parveen Babi
मुख्य बातें
  • 04 अप्रैल 1954 को हुआ था परवीन बाबी का जन्म।
  • परवीन बाबी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती थीं।
  • जानें उनके परिवार, लव लाइफ और पर्सनल लाइफ के बारे में।

Parveen Babi Family Details and Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस परवीन बाबी (Parveen Babi) फिल्म इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और बोल्ड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल थीं, जिनका जन्म 04 अप्रैल 1954 को जूनागढ़ में हुआ था। आज उनकी 68वीं जन्मतिथि है। परवीन बाबी अपने ग्लैमरस एक्टिंग स्टाइल एक्टिंग स्टाइल के लिए जानी जाती थीं और फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। 

Also Read:  महेश भट्ट ने बताई परवीन बॉबी के साथ उनके रिश्ते की कहानी, बायोग्राफी में दोनों के बीच नजदीकियों का जिक्र

परिवार

परवीन बाबी का जन्म जूनागढ में अपने माता पिता की शादी के 14 साल बाद हुआ था और वो अपने पेरेंट्स की इकलौती संतान थीं। उनके पिता मोहम्मद खान बाबी, जूनागढ़ के नवाब थे। परवीन के पिता का निधन साल 1959 में हो गया था उस समय परवीन केवल पांच साल की थीं। परवीन ने अहमदाबाद के माउंट कार्मल हाई स्कूल से अपने स्कूल की शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद सेंट जेवियर कॉलेज से उन्होंने अंग्रेजी भाषा में आर्ट्स की पढ़ाई की। मालूम हो कि परवीन की कभी शादी नहीं हुई, जिसके चलते उनके परिवार में पति और बच्चे नहीं थे।

बॉलीवुड करियर

परवीन ने साल 1972 में मॉडलिंग की शुरुआत की और 1973 में फिल्म चरित्र से बॉलीवुड डेब्यू किया, जब वो केवल 19 साल की थीं। उनकी डेब्यू फिल्म तो फ्लॉप रही लेकिन परवीन को इससे पहचान मिली। इसके बाद वो फिल्म मजबूर, दीवार, काला पत्थर, द बर्निंग ट्रेन, शान, कालिया, नमक हलाल, काला सोना, चांदी सोना, ये नजदीकियां, महान, अशांति, अर्पण, रजिया सुलतान, अविनाश और इरादा जैसी फिल्मों में नजर आईं। साल 1991 में उन्होंने आखिरी बार फिल्म में काम किया। 

लव लाइफ 

परवीन बाबी की लव लाइफ की बात करें तो उनका नाम बॉलीवुड एक्टर डैनी डेन्जोंगपा संग जुड़ा था। हालांकि बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। इसके बाद उनका अफेयर फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ हुआ। इस समय महेश भट्ट शादीशुदा थे लेकिन उन्होंने अपनी तत्कालीन पत्नी लॉरेन ब्राइट और बच्चों को छोड़कर परवीन के साथ में लिव इन में रहने का फैसला किया था। इसके अलावा उनका अफेयर एक्टर कबीर बेदी के साथ भी था।

Also Read: महेश भट्ट ने किया था खुलासा- जानवरों जैसी दिखने लगी थीं परवीन बाबी, आंखों में दिखती थी मौत

परवीन को थी ये गंभीर बीमारी

साल 1979 में परवीन बाबी के बारे में पता चला था कि उन्हें 'पैरानॉयड स्किज़ोफ्रेनिया' नाम की खतरनार बीमारी है। जिसके चलते उन्हें हमेशा यह डर सताता था कि कोई उन्हें मारना चाहता है और इसी के चलते भोईवाडा पुलिस स्टेशन में उन्होंने 34 लोगों के खिलाफ एफआरआई दर्ज कराई थी। जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन जैसे लोगों तक का नाम शामिल था।

निधन

22 जनवरी, 2005 को परवीन अपने घर में मृत मिलीं। उन्होंने पिछले तीन दिन से अपने घर पर डिलीवर किए जाने वाले सामान को नहीं उठाया था। बताया गया कि परवीन का निधन डायबिटीज और उनके शरीर के कई अंग खराब होने के चलते हुआ था। परवीन की बॉडी क्लेम करने वाला कोई नहीं था जिसके बाद आखिरकार उनकी बॉडी को महेश भट्ट ने ही क्लेम किया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।