लाइव टीवी

ससुराल में हुआ Rajkumar Rao का जबरदस्त स्वागत, जीजा के आवभगत में Patralekha की बहन ने लिखा ये नोट 

Updated Nov 19, 2021 | 20:11 IST

Rajkumar Rao And Patralekha Wedding: पत्रलेखा की बहन ने अपने जीजा राजकुमार राव का शानदार तरीके से अपने परिवार में स्वागत किया है। अपने जीजा राजकुमार राव का स्वागत करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर साझा की है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
राजकुमार राव और पत्रलेखा
मुख्य बातें
  • ससुराल में हुआ राजकुमार राव का स्वागत।
  • पत्रलेखा की बहन ने ऐसे किया अपने जीजा का आवभगत।
  • वायरल हुईं राजकुमार राव और पत्रलेखा की तस्वीरें।

Rajkumar Rao And Patralekha Wedding: बी टाउन में राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और पत्रलेखा (Patralekha) अब एक हैपिली मैरिड कपल्स हैं। एक दूसरे को 11 साल तक डेट करने के बाद हाल ही में इन दोनों ने एक प्राइवेट सेरेमनी के दौरान सात फेरे लिए थे। इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थीं। अब जब इनके शादी के फंक्शंस पूरे हो गए हैं तब यह दोनों अपने रूटीन लाइफ में वापस लौट आए हैं। कुछ दिन पहले ही पत्रलेखा और राजकुमार राव को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाॅट किया गया था। आज पत्रलेखा की बहन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पूरे परिवार की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को साझा करने के साथ उन्होंने अपने जीजा राजकुमार राव को अपने परिवार में स्वागत किया है। 

इस तरह हुआ राजकुमार राव का ससुराल में स्वागत

आज पत्रलेखा की बहन पर्णलेखा (Parnalekha) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल कर अपने पूरे परिवार की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि पत्रलेखा और राजकुमार राव अपने वेडिंग आउटफिट्स में काफी खुश नजर आ रहे हैं। दूसरी ओर दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही है। इस तस्वीर में पत्रलेखा और राजकुमार राव के साथ पत्रलेखा की मां, बहन और भाई भी मौजूद हैं। यह तस्वीर साझा करने के साथ एक प्यारा सा नोट लिखकर पर्णलेखा ने अपने जीजा राजकुमार राव का परिवार में स्वागत किया है। 

अपने सोशल मीडिया पर पत्रलेखा ने अपनी और राजकुमार राव की तस्वीर शेयर की थी। ‌यह तस्वीर शेयर करने के साथ पत्रलेखा ने लिखा था कि उन्होंने सिर्फ राजकुमार राव से नहीं बल्कि अपने बॉयफ्रेंड, क्राईम पार्टनर, परिवार, सोलमेट और बेस्ट फ्रेंड से भी शादी कर ली है। इस नोट को शेयर करने के साथ पत्र लिखा ने यह बताया था कि राजकुमार राव की पत्नी बनकर वह काफी खुश हैं और यह भावना उनके लिए सबसे स्पेशल है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।