लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा के साथ मिस इंडिया में हिस्सा ले चुकी हैं पायल रोहातगी, जानिए दिलचस्प बातें

Updated Nov 09, 2020 | 05:58 IST

Payal Rohatgi Birthday: पायल रोहातगी आज अपना बर्थडे मना रही हैं। पायल बिग बॉस सीजन दो की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। अपने बयान के कारण एक्ट्रेस हमेशा विवादों में रहती हैं। जानिए पायल के बारे में Facts...

Loading ...
Payal Rohtagi
मुख्य बातें
  • विवादित एक्ट्रेस पायल रोहातगी आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • पायल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग की थी।
  • पायल प्रियंका चोपड़ा के साथ मिस इंडिया में भी भाग ले चुकी थीं।

मुंबई. एक्ट्रेस और बिग बॉस की कंटेस्टेंट पायल रोहातगी आज अपना बर्थडे मना रही हैं। पायल '36 चाइना टाउन', 'हे बेबी', 'फिर जिंदगी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पायल को पहचान बिग बॉस सीजन दो से मिली थी। 

पायल रोहतगी का जन्म बंजारा हिल्स, हैदराबाद में हुआ था। पायल ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडलिंग की थी। पायल प्रियंका चोपड़ा के साथ मिस इंडिया में भी भाग ले चुकी थीं। हालांकि, वह जीत नहीं पाई।

मिस इंडिया के बाद उन्होंने मिस इंडिया टूरिज्म में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया था। बिग बॉस में उनकी और संभावना सेठ के साथ लड़ाई काफी चर्चित रही थी। 

विवादों से रहा है रिश्ता 
पायल रोहातगी का नाम विवादों में भी रहा है। साल 2019 में पायल रोहातगी ने पहले पीएम पंडित जवाहर लाल पर अभद्र कमेंट किया था। इसके बाद उन्हें राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 

पायल रोहातगी ने जामिया मिलिया इस्लामिया की एमफिल छात्रा सफूरा जरगर को लेकर लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद उनका अकाउंट सात दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था। 

संग्राम सिंह को कर रही हैं डेट
पायल रोहातगी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह रेसलर संग्राम सिंह को डेट कर रही हैं। संग्राम सिंह बिग बॉस सीजन 7 के भी कंटेस्टेंट रह चुके हैं। दोनों ने साल 2014 में सगाई की थी। 

पायल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह दिल्ली से आगरा जा रही थी। हाईवे पर उनकी कार खराब हो गई। संग्राम ने कार रोकी और उनकी मदद की, दोनों की ये  पहली मुलाकात  थी। दोनों ने साल 2015 में डांस शो नच बलिए 7 में भी नजर आए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।