लाइव टीवी

पायल रोहतगी ने मोतीलाल नेहरू पर पोस्ट किया विवादित Video, राजस्थान पुलिस ने किया अरेस्ट

Updated Dec 15, 2019 | 13:14 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Payal Rohtagi Detained: एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पायल ने मोतीलाल नेहरू पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था।

Loading ...
Payal Rohtagi
मुख्य बातें
  • बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
  • पायल ने नेहरू परिवार पर विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
  • पायल को इस मामले में नोटिस भी भेजा गया था।

मुंबई.टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पायल रोहतगी ने मोतीलाल नेहरू के खिलाफ अपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी पर अभद्र कमेंट किया था। 

पायल रोहतगी की टीम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनकी गिरफ्तारी के बारे में बताया है। पायल रोहतगी ने ट्वीट कर लिखा- मुझे राजस्थान पुलिस ने अरेस्ट किया है। मैंने मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाया था, जिसके बारे में मैंने जानकारी गूगल से ली थी। 

पायल अपने ट्वीट में आगे लिखती हैं- भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एक मजाक है। इस ट्वीट में उन्होंने पीएमओ और गृह मंत्रालय को टैग किया है। एसपी ममता गुप्ता ने कहा- पायल रोहतगी को डिटेन किया गया है। केस रजिस्टर कर दिया गया है।

21 सितंबर को पोस्ट किया वीडियो
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पायल रोहतगी ने 21 सितंबर को अपने फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी पर विवादित कमेंट किया था। 

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट के खिलाफ राजस्थान यूथ कांग्रेस के महासचिव चर्मेश शर्मा ने बूंदी जिले के सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पांच दिसंबर को पायल रोहतगी को नोटिस भेजा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन पर आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

संग्राम सिंह ने कही ये बात 
पायल रोहतगी की गिरफ्तारी पर उनके पार्टनर और रेसलर संग्राम सिंह ने भी ट्वीट किया है। संग्राम ने पीएमओ और गृहमंत्रालय को ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस शासित राज्य में ये है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता। नरेंद्र मोदी सर इस मामले को देखें। 

पायल रोहतगी इससे पहले भी कई विवादित पोस्ट के कारण चर्चा में रही हैं। अपने एक पोस्ट में उन्होंने सती प्रथा का बचाव किया था। इसके अलावा उन्होंने राजा राम मोहन रॉय को अंग्रेजों का चमचा कहा था। पायल फिल्म 36 चाइना टाउन में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस के दूसरे सीजन का हिस्सा थीं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।