लाइव टीवी

आठ दिन तक न्यायिक हिरासत में रहेगी पायल रोहतगी, नेहरू परिवार पर पोस्ट किया था विवादित Video

Updated Dec 16, 2019 | 13:15 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Payal Rohtagi Judicial Custody: नेहरू परिवार पर विवादित वीडियो मामले में पायल रोहतगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब पायल को कोर्ट के सामने पेश किया गया। इसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Loading ...
Payal Rohtagi
मुख्य बातें
  • पायल रोहतगी को आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
  • पायल रोहतगी को रविवार को अरेस्ट किया गया था।
  • पायल रोहतगी ने नेहरू परिवार के खिलाफ विवादित वीडियो पोस्ट किया था।

मुंबई.बिग बॉस सीजन 2 की कंटेस्टेंट पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पायल ने नेहरू परिवार पर विवादित वीडियो पोस्ट किया था। अब पायल को आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक पायल को राजस्थान बूंदी के लोकल कोर्ट के सामने पेश किया गया था। इसके बाद उन्हें आठ दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पायल रोहतगी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था। 

पायल रोहतगी की टीम ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर उनके गिरफ्तार होने की जानकारी दी थी। उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया- मुझे राजस्थान पुलिस ने अरेस्ट किया है। मैंने मोतीलाल नेहरू पर वीडियो बनाया था, जिसका आधार गूगल से ली गई गूगल थी। बोलने की आजादी मजाक है। 

ट्विटर पर ट्रैंड हुआ #IStandWithPayalRohatgi
पायल रोहतगी की गिरफ्तारी के बाद  ट्विटर पर   #IStandWithPayalRohatgi ट्रेंड करने लगा था। पायल के सपोर्ट में कई सेलिब्रिटी ने भी ट्वीट किया। बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट कोएना मित्रा ने लिखा- अपना नाम बदलकर हाफिज सईद रख लो। इसके बाद कांग्रेस आपको सैल्यूट करेंगे। शर्म करो कांग्रेस सरकार। 

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी पायल रोहतगी के लिए ट्वीट किया। शशि ने लिखा- इसमें कोई शक नहीं है कि पायल रोहतगी के कमेंट्स काफी खराब, झूठे पर वॉट्सऐप पर फॉरवर्ड किए गए तर्कों पर होते हैं। लेकिन, उनकी गिरफ्तारी बेवकूफी है। उसे छोड़ देना चाहिए।  

सितंबर में अपलोड किया था वीडियो 
पायल रोहतगी ने सितंबर में अपने फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी मोतीलाल नेहरू, पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और नेहरू परिवार की महिलाओं के खिलाफ अभद्र कमेंट्स किए थे। 

पायल के खिलाफ  राजस्थान यूथ कांग्रेस के महासचिव चर्मेश शर्मा ने बूंदी जिले के सदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में पायल को पुलिस ने नोटिस भी भेजा था। आपको बता दें कि पायल 36 चाइना टाउन, अगली और फगली जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।