लाइव टीवी

अनुष्का शेट्टी नहीं इस लड़की से शादी कर सकते हैं प्रभास, बहन ने कही ये बात

Updated Aug 03, 2019 | 21:21 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बाहुबली प्रभास बॉलीवुड और साउथ के सबसे एलिजिबल बैचलर में से एक हैं। फैन्स प्रभास की शादी का भी इंतजार कर रहे हैं। अब प्रभास की बहन ने भी बताया कि वह कब तक शादी कर सकते हैं...

Loading ...
Prabhas

मुंबई. प्रभास बाहुबली के दो साल बाद अब साहो फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म के साथ-साथ फैन्स प्रभास की शादी का भी इंतजार कर रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास जल्द ही शादी करने वाले हैं। इसका खुलासा प्रभास की बहन ने किया है। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास की शादी अमेरिका बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी के साथ हो सकती है। हालांकि, प्रभास की बहन ने एक बातचीत में कहा कि फैन्स के साथ-साथ हमारी फैमिली भी प्रभास की शादी का इंतजार कर रही है। वो हमारे बेहद करीब हैं।

प्रभास की बहन ने कहा- अभी भैया अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। ऐसे में हमें नहीं पता कि वह कब शादी करेंगे। हालांकि, उनकी शादी में बहुत ज्यादा मस्ती करने वाला है। उनकी बहन होना बेहद गर्व की बात है।     

अनुष्का शेट्टी के साथ अफेयर को किया था खारिज 
प्रभास ने कॉफी विद करण में अनुष्का शेट्टी के साथ अफेयर की खबरों को खारिज कर दिया था। प्रभास ने कहा कि स्वीटी (अनुष्का शेट्टी) मेरी  केवल अच्छी दोस्त है। हम पिछले आठ साल से अच्छे दोस्त हैं।

प्रभास कहते हैं कि स्वीटी ने मेरी वाइफ, गर्लफ्रेंड और मां तक का रोल किया है। इसके बाद अफेयर का सवाल ही नहीं उठता है। प्रभास ने कहा कि अनुष्का शेट्टी के साथ वह बार-बार काम करना चाहते हैं। हालांकि, इसका उनके अफेयर की खबर से कोई लेना-देना नहीं है।

साहो का दूसरा गाना रिलीज
साहो का दूसरा गाना इनी सोनी गाना रिलीज हो गया है। इस गाने को तुलसी कुमार और गुरु रंधावा ने गाया है। इससे पहले साहो का पहला गाना 'साइको सईयां'  भी रिलीज हो चुका है। ये एक पार्टी सॉन्ग है। साहो 30 अगस्त को रिलीज हो रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली इस फिल्म की कुल लागत करीब 300 करोड़ रुपए आई है। फिल्म को सुजीत ने डायरेक्ट किया है। इसमें प्रभास और श्रद्धा के अलावा नील नितिन मुकेश, चंकी पांड और जैकी श्रॉफ अहम रोल निभाएंगे।              

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।