लाइव टीवी

Prateik Babbar सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं पत्नी की टॉपलेस फोटो, स्मिता पाटिल के बेटे के हैं कई विवाद

Updated Nov 28, 2019 | 08:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Prateik Babbar Birthday: आज बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर का बर्थडे है और वो 33 साल के हो गए हैं। प्रतीक के जन्म के 15 दिन बाद ही उनकी मां और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल का निधन हो गया था।

Loading ...
Prateik Babar with wife Sanya Sagar
मुख्य बातें
  • एक्टर प्रतीक बब्बर का आज जन्मदिन है और वो 33 साल के हो गए हैं
  • प्रतीक के जन्म के समय उनकी मां स्मिता पाटिल को कॉम्प्लिकेशंस हो गईं थीं जिसके बाद 15 दिन में उनका निधन हो गया
  • प्रतीक ने इस साल अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी कर ली थी

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर का आज जन्मदिन है और वो 33 साल के हो गए हैं। प्रतीक का जन्म 28 नवंबर 1986 को अभिनेता राज बब्बर और अभिनेत्री स्मिता पाटिल के घर हुआ था। प्रतीक के जन्म के समय उनकी मां स्मिता पाटिल को कॉम्प्लिकेशंस हो गईं थीं और बेटे के जन्म के 15 दिन बाद 13 दिसंबर 1986 को स्मिता का निधन हो गया था, उस समय वो केवल 31 साल की थीं। 

मालूम हो कि स्मिता पाटिल राज बब्बर की दूसरी पत्नी थीं। स्मिता से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी नादिरा बब्बर को छोड़ दिया था। वहीं मां के निधन के बाद प्रतीक को मुंबई में उनके नाना नानी ने पाला और बचपन में उनके अपने पिता के साथ रिश्ते खराब थे क्योंकि वो अपने दूसरे परिवार के साथ बिजी थे लेकिन बाद में उनके बीच रिश्तों में सुधार आया। 

राज बब्बर और स्मिता पाटिल

 

साल 2008 में प्रतीक ने फिल्म जाने तू या जाने ना से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिसमें इमरान खान और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में थे। फिल्म हिट साबित हुई थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म धोबी घाट, दम मारो दम, आरक्षण, माय फ्रेंड पिंटो, एक दीवाना था, बागी 2, मुल्क और छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आए। 

इस एक्ट्रेस से जुड़ा था प्रतीक का नाम

साल 2012 में प्रतीक की फिल्म एक दीवाना था रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस एमी जैक्सन थीं। इस दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे और उनका अफेयर शुरू हो गया। दोनों एक दूसरे को इतना पसंद करते थे कि उन्होंने एक दूसरे के नाम का टैटू तक बनवा लिया लेकिन उनका रिश्ता लंबे समय तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। 

अपनी पत्नी सान्या के साथ प्रतीक बब्बर

 

13 साल की उम्र में लग गई थी ड्रग्स की लत

प्रतीक बब्बर को 13 साल की उम्र में ही ड्रग्स की लत लग गई थी। उन्होंने बताया था कि हाई स्कूल से पहले ही वो ड्रग्स लेने लगे थे। उन्होंने बताया, 'ड्रग्स ने मेरा बचपन खराब कर दिया था।' एक्टर ने बताया था कि उन्हें इस कदर ड्रग्स की लत लग गई थी कि वो पलंग से उठ नहीं पाते थे। कभी उन्हें सर्दी लगती थी तो कभी गर्मी लगती थी। एक समय ऐसा आया कि वो काम करने के लिए और नॉर्मल महसूस करने के लिए ड्रग्स लेने लगे थे। 

इसके बाद प्रतीक के परिवार ने उन्हें इस आदत से बाहर आने के लिए समझाया और रिहैब की मदद से प्रतीक इस आदत को छोड़ पाए। वो अपने स्लो करियर के लिए भी ड्रग्स को ही जिम्मेदार मानते हैं।

शेयर की थी पत्नी की टॉपलेस फोटो

प्रतीक ने इस साल अपनी गर्लफ्रेंड सान्या सागर से शादी कर ली थी। शादी के बाद वेलेंटाइंस डे के मौके पर उन्होंने अपनी और पत्नी सान्या की विवादित तस्वीर शेयर की। प्रतीक ने जो फोटो शेयर की थी वो मिरर सेल्फी थी जिसमें सान्या टॉपलेस थीं और वो खुद भी शर्टलेस नजर आ रहे थे। इस फोटो को लेकर प्रतीक को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था जिसके बाद उन्होंने ये फोटो डिलीट कर दी थी। मालूम हो कि प्रतीक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।