लाइव टीवी

प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा हैं लीलावती अस्पताल में एडमिट, बॉलीवुड कपल को हुआ कोरोना

Updated Jan 03, 2022 | 21:22 IST

Prem Chopra And Uma chopra test Covid-19 positive| मनोरंजन जगत के कई सितारे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। करीना कपूर के ठीक के होने बाद हाल ही में अर्जुन कपूर, जॉब अब्राहम, एकता कपूर समेत कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं...

Loading ...
पत्नी के साथ प्रेम चोपड़ा।
मुख्य बातें
  • प्रेम चोपड़ा कोरोना की चपेट में आ गए हैं
  • अभिनेता की पत्नी को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है
  • बॉलीवुड कपल फिलहाल अस्पताल में भर्ती है

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी ने कोरोना की चपेट में आ गए हैं। हाल ही में बॉलीवुड को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। इसी के बाद प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा चोपड़ा को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों का जलील पारकर की देखरेख में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों को ही मोनोक्लोनल एंटीबॉडी कॉकटेल दिया गया है, जिससे वह ठीक हो रहे हैं। डॉक्टर्स की मानें तो 80 के पार उम्र होने के बाद भी दोनों की रिकवरी तेजी से हो रही है।

86 साल की उम्र में दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा की बॉडी इलाज के दौरान काफी अच्छा प्रतिक्रिया दे रही है। प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी के एक-दो दिन में डिस्चार्ज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इससे पहले मनोरंजन जगत के कई सितारे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। करीना कपूर के ठीक के होने बाद हाल ही में अर्जुन कपूर समेत उनकी फैमिली में कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं, आज डायरेक्टर, प्रोड्यूसर एकता कपूर भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इस बारे में उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी। 

इतना ही नहीं जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल को भी COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। फिलहाल उन्हें होम क्वारंटाइन किया गया है। सोशल मीडिया पर इसका खुलासा करते हुए जॉन ने लिखा था, 'मैं 3 दिन पहले किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आया था जिसे बाद में मुझे पता चला कि उसे COVID है। प्रिया और मैंने COVID के लिए टेस्ट कराया और हम पॉजिटिव निकले। हमें घर पर ही क्वारंटाइन कर दिया गया है इसलिए किसी और के संपर्क में नहीं रहे हैं। हम दोनों टीके लगाए गए हैं और हल्के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं। कृपया स्वस्थ रहें।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।