लाइव टीवी

Priyanka Chopra ही नहीं इन अभिनेत्रियों ने भी की खुद से छोटे लड़के से शादी, जानें कौन- कौन है शामिल

Updated Nov 06, 2019 | 23:32 IST | परमीता शर्मा

Actresses who married younger Men: बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय और शिल्पा शेट्टी जैसी एक्ट्रेसेस ने भी खुद से कम उम्र के लड़के से शादी की। जानें इस लिस्ट में कौन- कौन है शामिल।

Loading ...
Priyanka Chopra with Nick Jonas and Aishwarya Rai With Abhishek Bachchan
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस को उनके उम्र के फासले के चलते अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है
  • प्रियंका के अलावा एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और शिल्पा शेट्टी समेत कई एक्ट्रेसेसे ने खुद से छोटी उम्र के लड़के से शादी की है
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने पिछले साल राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल अमेरिकी सिंगर निक जोनस से राजस्थान के जोधपुर में शादी की थी। दोनों की शादी काफी रॉयल थी और इसके चलते चर्चा में भी रही थी। शादी के बाद भी दोनों अक्सर चर्चा में रहते हैं और उनकी उम्र के अंतर को लेकर अक्सर दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। लेकिन बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की इकलौती ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं जिन्होंने खुद से कम उम्र के शख्स से शादी की हो, उनसे पहले भी ऐसी कई एक्ट्रेस रहीं हैं जिन्होंने उम्र में खुद से छोटे लड़के को जीवनसाथी चुना।

ऐश्वर्या राय- अभिषेक बच्चन: एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय और उनके अभिषेक बच्चन की उम्र में तीन साल का फासला है। ऐश उम्र में अभिषेक से तीन साल बड़ी हैं। दोनों ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी और दोनों की एक बेटी आराध्या है। 

शिल्पा शेट्टी- राज कुंद्रा: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्र 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों का एक बेटा वियान राज कुंद्रा है। उम्र की बात करें तो शिल्पा भी उम्र में राज से बड़ी हैं, हालांकि यह अंतर केवल तीन महीने का है। 

बिपाशा बसु- करण सिंह ग्रोवर: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने 30 अप्रैल 2016 को एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी। यह बिपाशा की पहली शादी थी जबकि करण की तीसरी शादी थी। उम्र की बात करें तो बिपाशा अपने पति से तीन साल बड़ी हैं। 

नेहा धूपिया- अंगद बेदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने 10 मई 2018 को चोरी छिपे एक्टर अंगद बेदी से शादी की थी। नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गईं थीं और शादी के बाद उन्होंने बेटी मेहर को जन्म दिया। नेहा उम्र में अपने पति अंगद से तीन साल बड़ी हैं।

सोहा अली खान- कुणाल खेमू: एक्ट्रेस सोहा अली खान ने 25 जनवरी 2015 को एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी। दोनों की एक बेटी इनाया है। उम्र में सोहा कुणाल से 5 साल बड़ी हैं। 

नम्रता शिरोडकर- महेश बाबू: बॉलीवुड एक्ट्रेस नम्रता शिरोडकर ने 10 फरवरी 2005 को एक्टर महेश बाबू से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं। एक बेटा गौतम और बेटी सितारा। नम्रता उम्र में महेश से तीन साल बड़ी हैं। 

उर्मिला मातोंडकर- मोहसिन अख्तर मीर: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने 3 मार्च 2016 को बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी की थी। खबरों की मानें तो उर्मिला उनसे बड़ी हैं और दोनों की उम्र में करीब 10 साल का फासला है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।