लाइव टीवी

कोरोना की वजह से UK में फ्लाइट्स की उड़ान पर लगी रोक, Priyanka Chopra- Aftab Shivdasani फंसे

Updated Dec 24, 2020 | 14:48 IST

कोरोना के नए स्ट्रेन की वजह से ब्रिटेन से आने वाली तमाम उड़ानें फ‍िलहाल स्‍थगित कर दी गई हैं। खराब स्थिति को रोकने के लिए यूके में लॉकडाउन लगा दिया गया है। इस कारण प्रियंका चोपड़ा और आफताब फंस गए हैं।

Loading ...
Aftab and Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • कोरोना के नए स्ट्रेन ने ब्रिटेन को मुसीबत में डाल दिया है।
  • इसकी वजह से यूके में लगा द‍िया गया है लॉकडाउन।

साल 2020 खत्‍म होने को है लेकिन कोरोना वायरस का खतरा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कोरोना के नए स्ट्रेन ने ब्रिटेन को मुसीबत में डाल दिया है। खराब स्थिति को रोकने के लिए यूके में लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहां से आने और जाने वाली तमाम उड़ानें फ‍िलहाल स्‍थगित कर दी गई हैं। कई उधर के लोग इधर और, इधर के लोग उधर फंस गए हैं। बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और एक्‍टर आफताब शिवदासनी भी वहां फंस गए हैं।

लंदन में हैं प्रियंका चोपड़ा
यूके में हर तरह की हवाई उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा भी फ‍िलहाल लंदन में हैं और अब जब तक लॉकडाउन नहीं हटेगा, उन्‍हें वहीं रहना होगा। प्रियंका चोपड़ा यहां सैम ह्यूगन के साथ अपने हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग कर रही थी। उनके साथ फ‍िल्‍म की पूरी यानिट यहां फंसी हुई है। हालांकि टीम किसी तरह अमेरिका लौटने की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है। मेकर्स ने सभी की वापसी के लिए सरकार से विशेष अनुमति मांगी है। 

परिवार के पास गए थे आफताब
बॉलीवुड एक्‍टर आफताब शिवदासनी इंग्‍लैंड अपने परिवार से मिलने गए थे। उनकी पत्‍नी निन और बेटी नेवा यहां थे। फ्लाइट्स पर रोक लग जाने से वह भी वहीं फंस गए हैं। आफताब का कहना है कि ऐसे हालात में हमें सुरक्षित रहना है। हम अपनी बेटी को लेकर जोखिम नहीं लेना चाहते। 

लगाया गया है सख्‍त लॉकडाउन
बता दें कि ब्रिटेन में कोरोना ने एक बार फ‍िर पैर पसारने शुरू कर दिये हैं। जिसके बाद सख्‍ती पूर्वक लॉकडाउन लगा दिया गया है। रविवार से यहां सख्त पाबंदियों के साथ लॉकडाउन है। लोगों को घरों के भीतर रहने को कहा गया है और गैर जरूरी सामान की दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।