लाइव टीवी

Priyanka's New Family Member: शादी की एनिवर्सरी से पहले प्रियंका- निक के घर आया नया मेहमान, ये रखा नाम

Updated Nov 27, 2019 | 10:34 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पिछले साल निक जोनस से शादी की थी और शादी की पहली सालगिरह से पहले उनके घर नया मेहमान आया है, जो कि एक पप्पी है। इसका नाम उन्होंने Gino Jonas रखा है।

Loading ...
Priyanka Chopra and Nick Jonas
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फैमिली में एक नए मेंबर की एंट्री हुई है
  • प्रियंका और निक ने उस फैमिली मेंबर की वीडियो शेयर कर उसका नाम भी बताया
  • मालूम हो कि प्रियंका ने निक जोनस से पिछले साल 1 दिसंबर को शादी की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस को खुद से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने नए फैमिली मेंबर से मिलवाया। 

अपनी शादी की पहली एनिवर्सरी से पहले प्रियंका और निक के घर एक नया सदस्य आया है और वो है उनका जर्मन शेफर्ड पेट है जिसका नाम उन्होंने गीनो जोनस (Gino Jonas) रखा है। दरअसल यह प्रियंका ने निक को गिफ्ट दिया है जिसका वीडियो दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसमें देखा जा सकता है कि प्रियंका सो रहे निक को गुड मॉर्निंग कहकर उठाती हैं और फिर गीनो निक के पास आ जाते हैं और उनके साथ खेलने लगते हैं। 

इस वीडियो को निक ने शेयर करते हुए लिखा, 'आज सुबह प्रियंका घर आई इस बेस्ट सरप्राइज के साथ। हमारे नए पप्पी (कुत्ते का बच्चा) गीनो द जर्मन से मिलो। मैं सुबह जबसे उठा हूं तब से स्माइल कर रहा हूं और तब समझ आया कि हुआ क्या है। थैंक यू प्रियंका चोपड़ा।' वहीं प्रियंका ने इसे शेयर करते हुए निक को एनिवर्सरी विश किया। बता दें कि इससे पहले मई में भी प्रियंका के घर नया पेट आया था जिसका नाम उन्होंने बैली चोपड़ा रखा था। इसके अलावा उनका एक और पेट डियाना चोपड़ा है।

बता दें कि प्रियंका और निक की फैमिली के सभी पेट्स का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना हुआ है जहां अक्सर उनसे जुड़ी पोस्ट शेयर की जाती हैं। गीनो का भी प्रोफाल बन चुका है और उसमें उनके बारे में लिखा है, 'मेरे पिता रॉकस्टार हैं।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हुई थी जिसमें उनके अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम नजर आए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।