लाइव टीवी

दीपिका पादुकोण और सनी लियोनी को पीछे कर प्रियंका चोपड़ा ने जीता ये खिताब, अभिनेताओं में सलमान का जलवा

Updated Nov 20, 2019 | 17:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इंटरनेट पर सर्वाधिक सर्च की जाने वाली भारतीय एक्ट्रेस बनी हैं, वहीं अभिनेताओं में सलमान खान ने अमिताभ, शाहरुख को पीछे कर दिया है।

Loading ...
Priyanka Chopra and Salman Khan

Priyanka Chopra is the topmost internationally searched Celebrity: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इंटरनेट पर सर्वाधिक सर्च की जाने वाली भारतीय एक्ट्रेस बनी हैं, वहीं अभिनेताओं में सलमान खान ने अमिताभ, शाहरुख को पीछे कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा ने दीपिका पादुकोण और सनी लियोनी जैसी अदाकाराओं को हराकर यह खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताब से एक बार फ‍िर ग्‍लोबल स्‍टेज पर उनका नाम छा गया है। 

सेमरूश की रिपोर्ट के अनुसार, अक्तूबर 2018 से अक्तूबर 2019 के बीच किए गए सर्वे में प्रियंका चोपड़ा का नाम इंटरनेट पर 2.74 मिलियन बार सर्च हुआ है। इस लिस्ट में दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सनी लियोनी का भी नाम है। वहीं एक्‍टर्स की बात करें तो सलमान खान का नाम इंटरनेट पर 1.89 मिलियन बार सर्च किया गया। सलमान के बाद अमरीश पुरी और शाहरुख खान सबसे ज्यादा सर्च किए गए। अमिताभ बच्चन इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। 

बता दें कि बीते साल द‍िसंबर महीने में प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। यह शादी 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में हुई थी। इस शादी के दौरान ना केवल भारत में, बल्कि अमेरिका सहित अन्‍य देशों में उनके नाम को खूब सर्च किया गया था। दुनियाभर की मीडिया में उनके बारे में खबरें छपी थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका हाल ही में सोनाली बोस की फ‍िल्‍म द स्‍काई इज पिंक में फरहान अख्‍तर के अपोजिट नजर आई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।