लाइव टीवी

जब प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख की बजाए इस क्रिकेटर से शादी करने की कही थी बात, वायरल हो रहा है थ्रोबैक वीडियो

Updated May 06, 2020 | 13:36 IST

Throwback: प्रियंका चोपड़ा का ब्यूटी पेजेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सवाल के जवाब में प्रियंका ने शादी के लिए शाहरुख खान की बजाए एक नामी क्रिकेटर का नाम लिया था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
When Priyanka Chopra chose this cricketer over Shah Rukh Khan
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने छोटी उम्र में जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब
  • एक ब्यूटी पेजेंट में प्रियंका से शाहरुख खान ने किया था शादी पर सवाल
  • शादी के लिए प्रियंका ने शाहरुख की बजाए क्रिकेटर को चुना था

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने एक्टिंग में आने से पहले मॉडलिंग में हाथ आजमाया था। उन्होंने कई ब्यूटी पेजेंट्स में हिस्सा लिया था। साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड चुनी गई थी। उन्होंने छोटी उम्र में ये खिताब जीता था। वहीं फेमिना मिस इंडिया 2000 के वक्त वो सिर्फ 17 साल की थी, जब वे टॉप 10 कंटेस्टेंट्स में चुनी गई थीं। इस दौरान प्रियंका के एक जवाब से सबको इंप्रेस किया।

दरअसल बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और Marcus Swarovski इस फेमिना मिस इंडिया 2000 के ज्यूरी मेंबर ते। इस दौरान शाहरुख ने प्रियंका से शादी को लेकर एक सवाल किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में शाहरुख ने प्रियंका से एक काल्पनिक सवाल करते हुए पूछा। प्रियंका से सवाल था कि अगर उन्हें शादी करने की चॉइस दी जाए तो वे अजहरुद्दीन जैसे एक महान इंडियन स्पोर्ट्समैन, Swarovski जैसे बड़े बिजनेस और शाहरुख जैसे हिंदी फिल्म एक्टर में से किसे चुनेंगी। इस पर प्रियंका ने शाहरुख को छोड़ स्पोर्ट्समैन को चुना।

प्रियंका ने इसका जवाब में कहा, 'मैं एक महान भारतीय खिलाड़ी को चुनूंगी। क्योंकि जब मैं घर वापस आऊंगी या वे घर वापस आएंगे, तो मुझे पता है कि मैं उन्हें सपोर्ट करने के लिए रहूंगी। उन्हें कहूंगी कि मुझे उन पर उतना ही गर्व है, जितना भारत को है। मैं उन्हें ये बताने में सक्षम होंगी, "तुमने अपना बेस्ट दिया।" मैं अपने पति पर बहुत गर्व करूंगी।' उनका ये जवाब सुनकर पेजेंट की होस्ट मलाइका अरोड़ा भी इंप्रैस हुए बिना नहीं रह पाई।

आपको बता दें कि प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस से शादी रचाई। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में थे। अब प्रियंका अमेरिकन एक्ट्रेस मिंडी केली के साथ वेडिंग कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।