लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा ने दिया पीएम मोदी के ट्वीट का जवाब, कहा-'साथ होंगे तभी मजबूत होंगे'

Updated Apr 05, 2020 | 16:30 IST

प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एक लाख डॉलर दान करने की घोषणा की थी। इसके बाद पीएम मोदी ने उन्हें धन्यवाद कहा था। अब पीएम मोदी के ट्वीट का प्रियंका चोपड़ा ने जवाब दिया है।

Loading ...
Priyanka Chopra, PM Modi
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में एक लाख डॉलर डोनेट किए हैं।
  • प्रियंका चोपड़ा ने पीएम केयर फंड के अलावा 10 संस्थाओं में  डोनेट किया है। 
  • प्रियंका के इस डोनेशन के लिए खुद पीएम मोदी ने उन्हें धन्यवाद कहा था।

मुंबई. कोरोना वायरस से लड़ाई में प्रियंका चोपड़ा भी मदद के लिए सामने आई थीं। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने पीएम केयर फंड में पैसे डोनेट करने का फैसला किया था। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रियंका को धन्यवाद कहा था। अब प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को जवाब दिया है। 

प्रियंका चोपड़ा ने पीएम मोदी को धन्यवाद करते हुए लिखा- 'आपका शुक्रिया पीएम नरेन्द्र मोदी जी। हम साथ होंगे तभी हम मजबूत बनेंगे। उन सभी लोगों का धन्यवाद जो इस नेक काम के लिए आगे आए हैं और आ रहे हैं। 

पीएम मोदी ने प्रियंका चोपड़ा को टैग करते हुए लिखा था- 'चाहे कोई अकेला या फिर कोई संस्था दान कर रही हो। सभी एक साथ स्वस्थ भारत के लिए आगे आ रहे हैं। आपको धन्यवाद पीएम केयर्स फंड में दान करने के लिए।' प्रियंका चोपड़ा के अलावा पीएम मोदी ने अनिल कुंबले को भी इस ट्वीट में टैग किया था। 

डोनेट किए थे 1 लाख डॉलर 
प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले एक लाख डॉलर डोनेट किए थे। प्रियंका चोपड़ा ने पीएम केयर फंड के अलावा यूनिसेफ, फीडिंग अमेरिका, गूंज, डॉक्टर्स विदाउट बॉडर समेत 10 संस्थाओं में  डोनेट किया है। 

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में अपने पति निक जोनस के साथ आइसोलेशन में हैं। दरअसल कोरोना वायरस का असर अमेरिका पर काफी ज्यादा हुआ है। अमेरिका में इस बीमारी से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तीन लाख से पार हो गया है। 

ये लिखा था प्रियंका ने 
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर लिखा-  दुनिया भर में बहुत से लोगों को हमारे समर्थन की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा है। निक और मेरे लिए यह महत्वपूर्ण था कि हम ऐसे संगठनों को दान करें, जो कम आय वाले और बेघर परिवारों, डॉक्टरों और फर्स्ट रेस्पॉन्डर्स की मदद कर रहे हों।  


प्रियंका लिखती हैं- ये बच्चों को खाना खिला रहे हों और निश्चित रूप से संगीत और मनोरंजन इंडस्ट्री का सपोर्ट कर रहे हों। उन्हें आपके समर्थन की भी आवश्यकता है और हम आपको दान करने के लिए प्रेरित करेंगे। कोई राशि छोटी नहीं है, भले ही वह 1 डॉलर ही क्यों न हो। हम सभी मिलकर कुछ अलग कर सकते हैं।   
       

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।