लाइव टीवी

पति निक जोनस ने खास अंदाज में की 'द स्काई इज पिंक' की तारीफ, ऐसा था प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

Updated Sep 15, 2019 | 09:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी नई फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर चर्चा में है। बता दें कि हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।

Loading ...
Priyanka chopra and Nick jonas
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा अपनी नई फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर चर्चा में हैं
  • हाल ही में इस फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया है
  • पति निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा के इस फिल्म की तारीफ की है

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली प्रियंका चौपड़ा इन दिनों अपनी नई फिल्म द स्काई इज पिंक को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। वहीं लंबे समय बाद प्रियंका को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि एक्ट्रेस आखिरी बार प्रकाश झा की फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थी। फिल्म में उन्होंने पुलिस ऑफिसर आभा माथुर के भूमिका को निभाया था। 

फिल्म जय गंगाजल बॉक्स-ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन लोगों को प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग खूब पसंद आई। वहीं एक्ट्रेस एक बार फिर से दमदार रोल में नजर आने वाली हैं, इस बार वो एक मां के किरदार में नजर आएंगी। कमबैक फिल्म द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के अपोजिट नजर आएंगी। इस फिल्म को शोनाली बोस ने डायरेक्ट किया है। इसके साथ ही प्रियंका फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म द स्काई इज पिंक को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। जहां प्रियंका के परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ हुई ऐसे में हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने भी उनके फिल्म की तारीफ की है।

पति निक जोनस ने सोशल मीडिया पर द स्काई इज पिंक के लिए एक स्वीट पोस्ट शेयर की है। जहां उन्होंने फिल्म को पॉवरफुल बताया। इस दौरान उन्होंने पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ-साथ द स्काई इज पिंक की पूरी टीम को बधाई दी है। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने रिपोस्ट करते हुए लिखा थैंक्यू बेबी! बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे को पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों तौर पर हमेशा सपोर्ट करते हैं। 

वहीं द स्काई इज पिंक फिल्म आयशा चौधरी की जिंदगी की कहानी पर आधारित है। वो एक युवा लेखक और मोटिवेशनल स्पीकर थीं।  उनका का जन्म 27 मार्च 1996 को दिल्ली में हुआ था। लेकिन गंभीर बीमारी पल्मनरी फाइबरोसिस से ग्रसित होने के कारण आयशा की मौत महज 18 साल की उम्र में हो गई थी।जायरा वसीम, रोहित सुरेश सरफ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।