लाइव टीवी

Priyanka Chopra शूटिंग के दौरान हुईं घायल? एक्ट्रेस ने शेयर की ऐसी फोटो, बढ़ गई फैंस की धड़कन

Updated Aug 27, 2021 | 19:49 IST

Priyanka Chopra Viral Photo: जानी-मानी अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपने पहली वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने एक फोटो शेयर की है जिसे देखने के बाद फैंस काफी चिंतित हो गए हैं। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की चौंकाने वाली फोटो। 
  • फोटो में दिख रहा है प्रियंका चोपड़ा का घायल सिर।
  • प्रियंका की फोटो हो रही है वायरल। ‌

Priyanka Chopra Shares Bleeding Head photo: प्रियंका चोपड़ा व्यस्त रहने वाले एक्टर्स में से एक हैं। आए दिन प्रियंका चोपड़ा अपने किसी ना किसी प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। बॉलीवुड के साथ प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में भी अपना परचम लहरा रही हैं। आए दिन वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। मगर, इस बार फिर उन्होंने सभी की नजरें अपनी तरफ आकर्षित कर ली हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली वेब सीरीज 'सिटाडेल' की तैयारी में जुटी हैं। इस फिल्म में उनके साथ रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान, प्रियंका चोपड़ा कई इंटेंस शूट से होकर गुजर रही हैं। उनकी वेब सीरीज से आधारित कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा काफी गंभीर किरदार में नजर आ रही हैं। हाल फिलहाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसे देखने के बाद उनके फैंस की धड़कन बढ़ गई है। 

वायरल हुई प्रियंका चोपड़ा की फोटो

प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की जा रही यह फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा के माथे से खून बह रहा है। वहीं, उनके आइब्रो में भी एक कट मार्क है। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें सच में आइब्रो पर चोट लगी है। मगर, माथे पर लगा खून मेकअप का इस हिस्सा है।

इसके साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा ने एक बेहतरीन पर्पल शेड पहना है। इसके साथ, प्रियंका चोपड़ा के बाल और चेहरे पर मिट्टी लगी हुई नजर आ रही है। 

इन तस्वीरों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली पहली वेब सीरीज के लिए काफी मेहनत कर रही हैं। इस वेब सीरीज की शूटिंग प्रियंका चोपड़ा यूनाइटेड किंगडम में कर रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।