लाइव टीवी

कोरोना वायरस के कारण घर के अंदर बंद हुईं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस नहीं इनके साथ बिता रही हैं वक्त

Updated Mar 15, 2020 | 19:06 IST

कोरोना वायरस के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की है। इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा अपने पेट डॉग के साथ नजर आ रही हैं।

Loading ...
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • कोरोना वायरस के कारण प्रियंका चोपड़ा अपने घर में कैद है।
  • प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर की है।
  • फोटोज में प्रियंका चोपड़ा अपने डॉग के साथ नजर आ रही हैं।

मुंबई. कोरोना वायरस के कारण दुनिया के 119 से ज्यादा देशों में काम रुक गया है। इस बीमारी के कारण कई लोग अपने घर के अंदर ही कैद हो गए हैं। अब कोरोना के कारण प्रियंका चोपड़ा भी घर से नहीं निकल रही हैं। प्रियंका किसी खास के साथ अपना वक्त बिता रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वह अपने पेट डॉग जीनो के साथ नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फोटो के साथ लिखा-'इस वक्त घर पर रहना ही सबसे सुरक्षित है।'

प्रियंका आगे लिखती हैं- 'जीनो अपनी मम्मी को गले लगा रहा है। ये काफी अच्छा है।' प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने पेट डॉग जीनो का अकाउंट भी बनाया है। जीनो जरमन शेफर्ड ब्रीड का डॉग है। इसके अलावा प्रियंका के पास एक कुतिया डियाना भी हैं।' 

कोरोना वायरस पर पोस्ट किया था वीडियो 
प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले कोरोना वायरस पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था। इस पोस्ट में उन्होंने नमस्ते का महत्व बताया था। प्रियंका ने लिखा- 'सारी बात नमस्ते की है. दुनिया भर में हो रहे बदलावों के बीच लोगों को ग्रीट करने का एक पुराना, लेकिन नया तरीका। प्लीज सभी सुरक्षित रहिए।'    

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की कई तस्वीर हैं। इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा नमस्ते  करते हुए नजर आ रही हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा था-'हम इसमें हम एक साथ हैं। हम इसके बारे में जागरुक रहे और वो सभी करें जिससे ये बीमारी नहीं फैले।  

रोकी गई सारी शूटिंग 
कोरोना के कारण सभी फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई है। इसके अलावा कई फिल्मों की रिलीज डेट भी टल गई है। अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी, जिसे टाल दिया गया है। 

राधे फिल्म का अजरबैजान शेड्यूल भी कैंसिल कर दिया गया है। इसके अलावा करण जौहर की फिल्म तख्त के राजस्थान शेड्यूल भी पोस्टपोन कर दिया गया है। इसके अलावा भूल भुलैया की शूटिंग मास्क पहनकर की जा रही है।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।