लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा - निक जोनस दूसरी बार बनेंगे पेरेंट्स, सरोगेसी के जरिए होगा दूसरे बच्चे का भी जन्म?

Updated Jul 27, 2022 | 13:38 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल सरोगेसी के जरिए एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। अब खबरें हैं कि दोनों सरोगेसी के जरिए दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं।

Loading ...

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बने थे। उनके घर बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम उन्होंने मालती मेरी चोपड़ा जोनस रखा। दोनों अक्सर बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं हालांकि उन्होंने अबतक बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। अब खबरें हैं कि दोनों जल्द ही सरोगेसी के जरिए दूसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी उन्होंने खुद कोई जानकारी नहीं दी है। मालूम हो कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। देखें ये पूरा वीडियो।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।