लाइव टीवी

ईशा अंबानी की होली पार्टी में पति निक जोनस संग पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, आकाश- श्लोका की तस्वीरें भी आईं सामने

Updated Mar 06, 2020 | 21:19 IST

ईशा अंबानी (Isha Amabni) ने होली पार्टी (Holi Party) का आयोजन किया जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी अपने पति निक जोनस संग यहा पहुंचीं। सेलेब्स की तस्वीरें सामने आईं हैं।

Loading ...
Isha Ambani Holi Party
मुख्य बातें
  • मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने किया होली पार्टी का आयोजन किया
  • पार्टी में प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ यहां पहुंचीं
  • ईशा के भाई आकाश अंबानी और भाभी श्लोक मेहता भी पार्टी में नजर आईं

मुकेश अंबानी का परिवार अक्सर खबरों में बना रहता है और उनकी फैमिली हर त्योहार का जश्न मनाने के लिए जाने जाते हैं। फिर चाहे गणेश उत्सव हो, दिवाली हो या फिर होली। अब मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी ने अपने घर पर होली सेलिब्रेशन रखा जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। 

ईशा ने अपने घर पर होली पार्टी रखी जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए और उनकी तस्वीरें भी सामने आ गईं हैं। ईशा ने अपनी इस पार्टी में पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस पहनी जो मल्टीकलर प्रिंटेड थी। उनकी यह ड्रेस होली जश्न के लिए परफेक्ट थी। इस पार्टी में उनके भाई आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता भी पहुंचीं। नीता अंबानी यहां गोल्डन कलर का लॉन्ग सूट पहनकर पहुंचीं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं थीं। 

पार्टी में पहुंचे ये मेहमान

उनकी पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का पूरा परिवार शामिल है। प्रियंका यहां अपने पति निक जोनस के साथ पहुंचीं, तो वहीं उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय के साथ यहां पहुंचे। तो वहीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं। वहीं कैटरीना कैफ, विक्की कौशल, सोनाली बेंद्रे, जैकलीन फर्नांडीस, राजकुमार राव, पत्रलेखा, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी जैसे तमाम सेलेब्स भी इस पार्टी में शामिल हुए जिनकी तस्वीरें सामने आईं हैं।

बता दें कि ईशा अंबानी की 12 दिसंबर 2018 को आनंद पिरामल से शादी हुई थी, जो कि पिरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पिरामल के बेटे हैं। उनकी शादी बहुत चर्चा रही थी और कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे। इससे पहले राजस्थान के उदयपुर में उनका प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन हुआ था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।