लाइव टीवी

जोधपुर के जिस उम्‍मेद भवन में हुई थी प्रियंका-निक की शादी, उसका एक दिन का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश

Updated Dec 01, 2020 | 07:30 IST

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding anniversary: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस आज (एक दिसंबर) शादी की सालगिरह मना रहे हैं। साल 2018 में जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में दोनों एक दूजे के हुए थे।

Loading ...
Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding anniversary
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस आज (एक दिसंबर) शादी की सालगिरह मना रहे हैं।
  • साल 2018 में जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में दोनों एक दूजे के हुए थे।
  • दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक है जोधपुर का उम्‍मेद भवन पैलेस।

Priyanka Chopra Nick Jonas Wedding anniversary: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस आज (एक दिसंबर) शादी की सालगिरह मना रहे हैं। आज ही के दिन साल 2018 में जोधपुर के उम्‍मेद भवन पैलेस में दोनों एक दूजे के हुए थे। उनकी शादी का कार्यक्रम तीन दिन चला था और प्रियंका निक ने दो रीति रिवाज से शादी की थी। उन्‍होंने क्रिश्‍चियन और हिंदू रीति रिवाज से शादी की थी। विश्‍व विख्‍यात उम्‍मेद भवन पैलेस में हुई इस भव्‍य शादी में दिग्‍गज मेहमान शामिल हुए थे। मेहमानों के आने के लिए खास तौर पर हैलीपैड बनाया गया था। संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। एक तरह से देखें तो यह बॉलीवुड की सबसे आलीशान शादियों में से एक रही। 

प्रियंका ने पांच साल पहले ही चुन ली थी शादी की जगह

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी। सगाई के बाद ही चर्चा होने लगी थी कि प्र‍ियंका अमेरिका या यूरोप में किसी जगह पर शादी कर सकती हैं लेकिन जब वह निक के साथ जोधपुर पहुंची और दुनिया के सबसे बड़े निजी महलों में से एक उम्‍मेद भवन को शादी के ल‍िए फाइनल कर दिया तो सभी हैरान रह गए। प्र‍ियंका ने दुनियाभर के टॉप टूरिस्ट प्लेसेज के ऑफर्स को ठुकरा कर उम्‍मेद भवन को चुना। प्र‍ियंका ने ठीक पांच साल पहले यह तय कर लिया था कि वह उम्‍मेद भवन में शादी करेंगी। 28 नवंबर 2013 को वह झारखंड के जाने माने खनन व्‍यवसायी रमेश प्रसाद साव के बेटे रोह‍ित और बनारस के एक ब‍िजनेसमेन की बेटी गौरी की शादी में श‍िरकत करने जोधपुर आई थीं। यह शाही शादी उम्‍मेद भवन में ही हुई थी। 

एक द‍िन का किराया 60 हजार डॉलर

प्र‍ियंका को उम्‍मेद भवन की भव्‍यता, राजसी स्‍वागत सत्‍कार और खूबसूरती भा गई थी। प्र‍ियंका ने इस दौरान होटल के प्रबंधन से उम्‍मेद भवन के बारे में बात भी की थी। पांच साल बाद प्र‍ियंका उसी आलीशान महल में दुल्‍हन बनीं। उम्‍मेद भवन पैलेस का एक दिन का किराया लगभग 60 हजार डॉलर है। यदि इंडियन करेंसी में बात करें तो प्रियंका-निक ने इस जगह के लिए एक दिन में लगभग 43 लाख रुपए खर्च किए। इस हिसाब से इस भवन के लिए प्रियंका ने एक करोड़ रुपये से अधिक भुगतान किए। 

1943 में बना उम्‍मेद भवन 26 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा आवासीय परिसर है। इसके एक हिस्से में मारवाड़ के पूर्व महाराजा गजसिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं, एक हिस्से में ताज समूह होटल उमैद पैलेस संचालित करता है। 2013 में देश के सबसे धनी मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने अपना 50वां बर्थडे उमैद भवन में अलग अंदाज में मनाया था। उस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए लगभग ढाई सौ मेहमान 32 चार्टड प्लेन से जोधपुर पहुंचे थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।