लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती के साथ पहली बार घूमने पहुंचीं न्यूयॉर्क, दोनों की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने

Updated Sep 21, 2022 | 12:45 IST

प्रियंका चोपड़ा पहली बार बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ न्यूयॉर्क ट्रिप पर गई हैं और यहां उनके साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka Chopra with Daughter Malti Marie
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती संग न्यूयॉर्क में मना रहीं वेकेशन।
  • बेटी के साथ क्वालिटी समय बिता रही हैं प्रियंका।
  • दोनों की खूबसूरत तस्वीरें आई हैं सामने।

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ क्वालिटी समय बिता रही हैं। वो बेटी संग पहली बार न्यूयॉर्क घूमने पहुंची हैं जहां से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। मां और बेटी की ये खूबसूरत तस्वीरें फैंस से लेकर सेलेब्स तक को खूब पसंद आ रही हैं। ये फोटोज खुद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने फादर्स डे पर बेटी मालती और पति निक जोनस को दिया बेहद खास तोहफा, शेयर की क्यूट तस्वीर

प्रियंका ने शेयर की फोटोज

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर ये फोटोज शेयर की और लिखा कि यह न्यूयॉर्क में हमारा पहला ट्रिप है। इस फोटो में दोनों हाईराइज बिल्डिंग में एक रूम की खिड़की पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका ने व्हाइट प्रिंटेड ड्रेस पहनी है और मालती को गोद में लिया हुआ है। उनकी इन फोटोज पर कई सेलेब्स ने हार्ट इमोजी बनाकर कमेंट किया जिसमें सोनाली बेंद्रे, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा, जोया अख्तर, रणवीर सिंह, सोहा अली खान, हुमा कुरैशी, शिबानी दांडेकर और ईशा गुप्ता का नाम शामिल है।

इसी साल बनी थीं मां

प्रियंका ने इस साल जनवरी महीने में फैंस को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी थी कि वो और उनके पति निक जोनस सरोगेसी के जरिए एक बेटी के पेरेंट्स बन गए हैं। इसके बाद प्रियंका ने पहली बार मदर्स डे (8 मई) के मौके पर बेटी मालती मेरी की तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर कर प्रियंका ने लंबा पोस्ट लिखा था और बताया था कि मालती 100 दिन से ज्यादा समय तक अस्पताल में भर्ती थीं।

Also Read: बेटी संग घूमने निकलीं प्रियंका चोपड़ा, मालती को गोद में लिए कूल अंदाज संग दिखीं एक्ट्रेस

बेटी की तबीयत के बारे में दी थी जानकारी

पीसी ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'इस मदर्स डे हम आपको अपने पिछले कुछ महीनों के उतार चढ़ावों भरे एक्सपीरियंस बताना चाहते हैं, जो हम जानते हैं कि आप में से कई लोगों ने अनुभव किए होंगे। 100 दिन से भी ज्यादा एनआईसीयू में रहने के बाद उनकी बेटी अब घर आ गई है। हर परिवार का सफर अपने आप में अनोखा होता है। इसमें एक स्तर का विश्वास चाहिए होता है। हमारे लिए पिछले कुछ महीने चुनौतीपूर्ण थे, जिसे अब पीछे मुड़कर देखने पर पता चलता है कि ये कितने अनमोल पल थे। हम लोग बेहद खुश हैं कि हमारी बेटी अब घर आ गई है। मैं लॉस एंजेलिस के अस्पताल के हर डॉक्टर, नर्स और स्पेशलिस्ट को धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से हमारी मदद की। हमारी लाइफ का नया अध्याय अब शुरू होता है। हमारी बेटी बेहतरीन है। मम्मी और डैडी आपसे बहुत प्यार करते हैं।

2018 में की थी शादी

मालूम हो कि प्रियंका ने दिसंबर 2018 में अमेरिकी पॉप सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में शादी रचाई थी। इस शादी में उनके परिवार के करीबी लोग और दोस्त शामिल हुए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।