लाइव टीवी

सुबह उठकर सबसे पहले क्या करते हैं निक जोनस, Priyanka Chopra ने खुद किया खुलासा

Updated Jun 12, 2020 | 16:08 IST

First thing Nick Jonas do in the morning: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मनोरंजन जगत में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल हैं और हाल ही में प्रियंका ने निक की सुबह उठने के बाद की आदत बताई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन को अपने अलग ही अंदाज में एन्जॉय कर रहे प्रियंका और निक
  • देसी गर्ल ने बताया सुबह उठकर सबसे पहले क्या करते हैं निक जोनस
  • शादी के बाद से लगातार चर्चा में है मनोरंजन की दुनिया की मशहूर जोड़ी

नई दिल्ली: निक जोनस और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा मनोरंजन जगत में सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल में से एक हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि कैसे पहले दोनों के बीच नजदीकियां परवान चढ़ीं और फिर दोनों ने बेहद भव्य शादी कर ली। अब एक बार फिर यह जोड़ा चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में एक इंटरव्यू में, प्रियंका ने निक की सुबह की उनकी आदत को लेकर बात की है। यह आदत कई लोगों को अजीब लग सकती है लेकिन कई लोगों ने इसे बेहद क्यू मोमेंट का नाम भी दिया है।

सुबह सबसे पहले क्या करना चाहते हैं निक:
देसी गर्ल ने खुलासा किया कि उनके पति जागकर, सुबह उन्हें सबसे पहले देखना पसंद करते हैं। प्रियंका ने यह भी कहा है कि वह अपने नींद से भरे सोते चेहरे को छिपाने के लिए कुछ मॉइस्चराइजर और काजल का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन निक के लिए, यह सब बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं की इच्छा होती है कि ऐसी कुछ मीठी चीजें उनके पति उनके साथ करें, लेकिन साथ ही ऐसा करना थोड़ा अजीब भी लग सकता है।

अपने ही अंदाज में एन्जॉय कर रहे लॉकडाउन:
दोनों मौजूदा समय में लॉस एंजिल्स में अपने घर पर रह रहे हैं और वैसे तो प्रियंका और निक के लिए यह एक उबाऊ लॉकडाउन है लेकिन दोनों ने अपने ही अंदाज में इसे एन्जॉय करने का तरीका ढूंढ निकाला है। पहले के एक इंटरव्यू में, प्रियंका ने बताया कि कैसे वह निक से वह पियानो सीख रही थीं और अक्सर घर पर डांस क्लास भी लेती थीं। साथ ही खाली समय में एक्ट्रेस कई बार वह अपने पालतू कुत्तों के साथ चिल करती हुई भी दिखाई देती हैं।

अगर फिल्म फ्रंट की बात करें तो प्रियंका अगली बार ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।