लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'मस्जिद में गाना गाते थे पिता अशोक चोपड़ा', सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Updated Mar 20, 2021 | 13:33 IST

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी किताब के कारण चर्चा में हैं। प्रियंका चोपड़ा ओप्रा विंफ्रे के टॉक शो में हिस्सा लिया। प्रियंका ने बताया कि उन पर हिंदू,  मुस्लिम, ईसाई सभी धर्मों का प्रभाव पड़ा। 

Loading ...
Priyanka Chopra
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ओप्रा विंफ्रे के शो में शामिल हुईं थीं।
  • प्रियंका ने बताया कि उन पर सभी धर्मों का प्रभाव पड़ा है।1
  • प्रियंका के मुताबिक उनके पिता मस्जिद में गाना गाते थे।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा जल्द ही ओपरा विंफ्रे के टॉक शो में हिस्सा लेने जा रही हैं। इस इंटरव्यू का प्रोमो सामने आया है। इसमें प्रियंका बता रही हैं कि उनकी आध्यात्मिक यात्रा के बारे में बताया। प्रियंका ने बताया कि उन पर हिंदू,  मुस्लिम, ईसाई सभी धर्मों का प्रभाव पड़ा। 

ओपरा विंफ्रे के शो पर अपने मेमॉयर का प्रमोशन करने आई थीं। प्रोमो में ओपरा प्रियंका चोपड़ा से भारत की 'स्पिरिचुअल एनर्जी' के बारे में बात करती हैं। क्या उनकी जड़े भी इस तरह की धार्मिकता से जुड़ी हैं?

प्रियंका चोपड़ा ने इस इंटरव्यू में बताया कि 'दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा ने उन्हें सिखाया है कि सभी धर्मों का रास्ता एक ही ईश्वर तक जाता है।  मैं हिंदू हूं। मैं प्रार्थना करती हूं, मेरे घर पर एक मंदिर है।'

मस्जिद में गाते थे पिता 
प्रियंका चोपड़ा ने इंटरव्यू में कहा कि  'मैं हिंदू फैमिली में बड़ी हुई हूं तो मुझे उसके बारे में पता है। इसके अलावा मैं कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ी हूं तो ईसाई धर्म के बारे में भी जानती हूं।' 

बकौल प्रियंका चोपड़ा, 'मेरे पिता मस्जिद में गाते थे तो इस्लाम से वाकिफ थी। मैं विश्वास करती हूं कि बड़ी शक्ति है और मैं उस पर यकीन करना चाहती हूं। भारत में आध्यात्म का बहुत महत्व है, आप उसे नजर अंदाज नहीं कर सकते।'

किताब में खोले थे ये राज 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब में बताया कि जब वह अमेरिका में रहकर अपनी दसवीं की पढ़ाई कर रही थीं तब उनका बॉब नाम का बॉयफ्रेंड था जिससे वह बेइंतहा प्यार करती थीं और उससे शादी करना चाहती थीं।

एक दिन प्रियंका बॉब के साथ बैठकर मूवी देख रही थीं तभी उनकी मौसी आ गईं। मौसी को आता देख प्रियंका ने बॉब को अलमारी में छुपा दिया लेकिन वह मौसी के हाथ लग गया था। इस घटना के बाद प्रियंका चोपड़ा की मौसी ने उनकी मां से खूब शिकायत की थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।