लाइव टीवी

Priyanka Chopra Photo: दो महीने में पहली बार घर से बाहर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, मास्क पहनें आईं नजर

Updated May 12, 2020 | 08:10 IST |

Priyanka Chopra first day out in 2 months: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक सेल्फी शेयर कर बताया कि वे दो महीनों में पहली बार घर से बाहर निकली हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka Chopra first day out in 2 months
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की सेल्फी
  • बताया दो महीनों में पहली बार निकलीं घर से बाहर
  • कोरोना काल में घर पर ही थीं प्रियंका

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड का भी बड़ा चेहरा है। उन्हें ग्लोबल स्टार के रूप में जाना जाता है। प्रियंका शादी के बाद पूरी तरह से अमेरिका में ही बस गई हैं। वे इन दिनों निक जोनस के साथ अपने लॉस एंजेलिस वाले घर में क्वारेंटाइन कर रही हैं। इन दिनों वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और निक के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं।

प्रियंका पिछले करीब 2 महीनों से घर पर ही थीं और हाल ही में घर से बाहर निकलीं हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की है। जिसमें वे मास्क पहने हुए नजर आ रही हैं।

येलो टी-शर्ट पहने प्रियंका यहां नो-मेकअप लुक में दिख रही हैं। सेल्फी में उनके बाल उड़ते हुए दिख रहे हैं। इसके साथ प्रियंका ने लिखा कि आंखे कभी शांत नहीं रहतीं। दो महीनों में पहला डे आउट।

इससे पहले प्रियंका ने अपने पालतू डॉग्स जिनो और डायना के साथ फोटोज शेयर की थीं। वे धूप में उन्हें हग करके पोज दे रही थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि सनशाइन कडल (गले मिलना) के साथ बेहतर होता है।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो प्रियंका आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ लीड रोल में थे। अब वे द वाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं। इसमें राजकुमार राव पहली बार प्रियंका के साथ काम करेंगे। इसके अलावा प्रियंका अमेरिकन एक्ट्रेस मिंडी केली के साथ एक वेडिंग कॉमेडी में भी काम करने वाली हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।