लाइव टीवी

Priyanka Vacation pics: बीच पर निक जोनस के साथ रोमांटिक पल बिता रही हैं प्रियंका, स्विमसूट में भी आईं नजर

Updated Dec 30, 2019 | 14:37 IST |

Priyanka Chopra Beach Photos: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बीच पर निक जोनस के साथ वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने इसकी कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Priyanka Chopra Beach Photos
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बीच पर ले रहे वेकेशन का मजा
  • प्रियंका ने शेयर की निक के साथ रोमांटिक तस्वीर
  • प्रियंका फिल्म द वाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार के रूप में जानी जाती हैं। पीसी बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी नाम कमा रही हैं। उन्होंने पिछले साल ही हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ शादी रचाई थी। इन दिनों वे निक के साथ वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। प्रियंका अक्सर निक के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करती रहती हैं।

हाल ही में प्रियंका ने अपने लेटेस्ट वेकेशन की तस्वीरें शेयर की। इनमें वे बीच के किनारे दिख रही हैं। एक फोटो में प्रियंका, निक के साथ बैठे हुए बीच की तरफ देख रही है। दोनों की रोमांटिक तस्वीर फैंस को भी बहुत पसंद आ रही है। यहां प्रियंका एक पोलका डॉट आउटफिट में दिख रही हैं, वहीं निक स्वेटशर्ट में नजर आ रहे हैं। इसके साथ प्रियंका ने लिखा कि जिंदगी वैसी है, जैसी होनी चाहिए।

इसके अलावा प्रियंका ने एक और फोटो पोस्ट की है। जिसमें वे बीच पर अपनी ड्रिंक का मजा लेते हुए दिख रही हैं। यहां वे एक स्विमसूट में नजर आ रही हैं, जिसे उन्होंने वाइट श्रग से लेयर किया है। सनग्लासेज लगाए हुए प्रियंका बेहद हॉट लग रही हैं।

बता दें कि इससे पहले प्रियंका और निक दोनों स्की ट्रिप के लिए  Mammoth माउंटेन गए थे। पीसी ने बर्फ के बीच हाथों में हाथ डाले निक के साथ फोटोज भी शेयर की थीं। यहां दोनों एक जैसे स्की आउटफिट में नजर आ रहे थे।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो अक्टूबर में ही प्रियंका की फिल्म द स्काई इज पिंक रिलीज हुई थी। इस इमोशनल फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम, फरहाना अख्तर और रोहित सराफ लीड रोल में थे। अब प्रियंका, राजकुमार राव के साथ द वाइट टाइगर में दिखेंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।