लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने की उनकी तारीफ, बोलीं- भारत में होती है उनकी पूजा

Updated Mar 04, 2020 | 13:45 IST

Sophie Turner Praises Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने हाल ही में उनकी तारीफ की और कहा कि वो भारत में उनकी पूजा होती है। साथ ही उन्होंने प्रियंका- निक जोनस की शादी की भी जिक्र किया।

Loading ...
Priyanka Chopra and Sophie Turner
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने जमकर उनकी तारीफ की
  • सोफी ने कहा कि प्रियंका भारत का सबसे बड़ा नाम हैं
  • सोथ ही सोफी ने कहा कि प्रियंका- निक की शादी में उनके साथ रॉयलटी जैसा बर्ताव हुआ था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की थी। दोनों ने जोधपुर के उम्मैद भवन में शादी की थी जो बहुत चर्चा में रही थी। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका शिफ्ट हो गईं और अक्सर अपनी फैमिली के साथ समय बिताती हैं और उनकी फोटोज सामने आती रहती हैं। प्रियंका की निक के फैमिली मेंबर्स के साथ बॉन्डिंग बहुत मजबूत है जो कि तस्वीरों में भी देखा जा सकता है। 

प्रियंका का अपनी दोनों जेठानियों सोफी टर्नर और डेनियल जोनस के साथ भी काफी मजबूत रिश्ता है। हाल ही में एक्ट्रेस सोफी ने एक इंटरनेशनल मैगजीन से बात की। इस दौरान सोफी ने प्रियंका से अपने रिश्ते और भारत में उनके औहदे को लेकर चर्चा की। सोफी ने बताया कि उनके बीच का रिश्ता बहुत क्रेजी है और उन्हें हमेशा खुद को यह याद दिलाना पड़ता है कि बॉलीवुड में प्रियंका का 20 साल का करियर है। इस समय वो भारत का सबसे बड़ा नाम हैं।  

सोफी ने प्रियंका और निक की शादी में भारत आने के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि यहां उनके साथ रॉयलटी जैसा बर्ताव हुआ था। उन्होंने उनकी पूजा की थी। मालूम हो कि प्रियंका और निक की शादी साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर में हुई थी जिसमें निक का पूरा परिवार शामिल हुआ था। उम्मैद भवन में हुई ये शादी काफी रॉयल थी। 

मालूम हो कि निक जोनस के दो बड़े भाई जो जोनस और केविन जोनस हैं जबकि एक छोटा भाई फ्रैंकी जोनस है। केविन ने साल 2009 में डेनियल से शादी की थी जबकि जो जोनस ने पिछले साल मई में सोफी टर्नर से शादी की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।