लाइव टीवी

Sophie Turner Baby: प्रियंका चोपड़ा बनीं चाची, जेठानी सोफी टर्नर और जेठ जो जोनस के घर हुआ बेटी Willa का जन्म

Updated Jul 28, 2020 | 07:56 IST

Sophie Turner Joe Jonas baby Girl Willa: मशहूर एक्ट्रेस सोफी टर्नर लंबे टाइम से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं और अब वो मां बन गई हैं। सोफी और जो जोनस के घर एक बेटी का जन्म हुआ है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
प्रियंका चोपड़ा, सोफी टर्नर और जो जोनस।
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर को लेकर इसी साल फरवरी में प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी थीं।
  • सोफी तब 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं और शुरुआती समय होने के चलते इस खुशखबरी को वो खुद तक ही रखना चाहती थीं।
  • कुछ टाइम बाद ही सोफी टर्नर की प्रेग्नेंसी की खबरों पर मुहर लग गई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा चाची बन गई हैं। प्रियंका की जेठानी, मशहूर एक्ट्रेस सोफी टर्नर लंबे टाइम से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं और अब वो मां बन गई हैं। सोफी टर्नर और जो जोनस के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। पीपल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक गेम ऑफ थ्रोन(Game of Thrones) की अभिनेत्री सोफी टर्नर और जो जोनस ने अपनी बेटी का नाम विला(Willa) रखा है। सोफी ने 22 जुलाई को लॉस एंजिलिस के एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। नन्हे मेहमान के आने से कपल और उनका परिवार बेहद खुश है। 

प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर को लेकर इसी साल फरवरी में प्रेग्नेंसी की खबरें आने लगी थीं। तब सोफी चार महीने की प्रेग्नेंट थीं और शुरुआती समय होने के चलते इस खुशखबरी को खुद तक ही रखना चाहती थीं। सोफी इस बात का खास ख्याल रख रही थीं कि उनकी प्रेग्नेंसी का पता ना चले और वो इसे छिपाने के लिए ढीले कपड़े पहन रही थीं। हालांकि कुछ टाइम बाद ही उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों पर मुहर लग गई थी।

सोफी टर्नर की प्रेग्नेंसी के दौरान काफी तस्वीरें सामने आईं। जिनमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। कई बार तस्वीरों में सोफी अपने पति, पॉप सिंगर जो जोनस का हाथ थामे वॉक करती दिखती थीं। साथ ही कोरोना वायरस महामारी के दौरान भी ये कपल मास्क पहने और सुरक्षा के सारे नियम फॉलो करता नजर आया है। 


देवरानी-जेठानी के बीच है स्ट्रांग बॉन्डिंग
सोफी और प्रियंका के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी है और दोनों सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें भी शेयर करती हैं। देवरानी-जेठानी साथ में फैमिली वेकेशन पर भी जाते हैं। वैसे तो सोफी, प्रियंका की जेठानी हैं लेकिन उम्र में उनसे करीब 14 साल छोटी हैं। जहां प्रियंका 38 साल की हैं वहीं सोफी अभी 24 साल की हैं। प्रियंका ने जो जोनस के छोटे भाई निक जोनस से साल 2018 में शादी की थी।

सोफी टर्नर और जो जोनस ने 2 बार की शादी
आपको बता दें कि साल 2016 में सोफी टर्नर और जो जोनस ने एक दूसरे के डेट करना शुरू किया था। इसके बाद मई 2019 में दोनों ने लॉस वेगस में शादी कर ली। बाद में सोफी और जो ने फ्रांस में अपने परिवार, दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।