लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा पर भड़कीं कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल, दे डाली ये नसीहत

Updated Sep 25, 2019 | 18:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

प्रियंका चोपड़ा ने 16 साल की एनवायरमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा को सोशल मीडिया पर एप्रीशिएट किया है। एनवायरमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा ने क्लाइमेट चेंज जैसे गंभीर सवाल पर एक मुहिम चलाई है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
प्रियंका चोपड़ा और रंगोली चंदेल।
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एनवायरमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा को सपोर्ट किया है।
  • प्रियंका ने ट्वीट कर ग्रेटा के काम की सोशल मीडिया पर तारीफ की है।
  • अब प्रियंका का ये ट्वीट कंगना की बहन रंगोली चंदेल को पसंद नहीं आया है।

16 साल की एनवायरमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा हर तरह चर्चा में बनी हुई हैं। कई बॉलीवुड सेलेब्स उनकी खुलकर तारीफ कर रहे हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने भी ग्रेटा को सोशल मीडिया पर एप्रीशिएट किया है। पहले भी कई सोशल कॉज को सपोर्ट कर चुकीं प्रियंका ने स्वीडिश नोबल प्राइज के लिए नॉमिनेट हुईं ग्रेटा का वीडियो शेयर किया है और उनकी तारीफ की है। हालांकि कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल को प्रियंका का ये ट्वीट पसंद नहीं आया है। 
दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने ग्रेटा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'थैंक्यू ग्रेटा हमारे चेहरे पर तेज पंच मारने के लिए। अपनी पीढ़ी को साथ लाने और हमें बताने के लिए कि अभी हमें ज्यादा जानने की जरूरत थी। ये बताने के लिए कि क्या ज्यादा जरूरी है क्या बचाने की ज्यादा जरूरत है। आखिरकार हमारे पास सिर्फ एक ही ग्रह है।' प्रियंका के इस ट्वीट पर रंगोली चंदेल भड़क गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर पीसी को नसीहत तक दे डाली है। 


रंगोली चंदेल ने ट्वीट कर लिखा, 'डियर प्रियंका आपको देखकर अच्छा लगा। हां, ये यंग लड़की अच्छा काम कर रही है। मगर हमारे देश में भी बहुत लोग तन मन धन से पर्यावरण के लिए काम कर रहे हैं। सिर्फ लैक्चर नहीं दे रहे हैं रिजल्ट ला रहे हैं। उनके लिए भी कभी कुछ प्यार के शब्द बोल दीजिए, अच्छा लगेगा।'


रंगेली चंदेल के इस तीखे कमेंट पर प्रियंका चोपड़ा ने फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है। बता दें, एनवायरमेंट एक्टिविस्ट ग्रेटा ने अपने वीडियो में क्लाइमेट चेंज जैसे गंभीर सवाल हो उठाया है। वो बता रही हैं कि कैसे उनकी पीढ़ी से बचपन छिन गया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।