लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा ने पहना 28 हजार का स्विमसूट, महंगी बिकिनी पहनने में ये बॉलीवुड अदाकाराएं भी नहीं हैं पीछे

Updated Jan 29, 2022 | 13:06 IST

बॉलीवुड की हसीनाएं आए दिन वैकेशन पर जाती हैं और सोशल मीडिया पर बिकिनी तस्‍वीरें शेयर कर सनसनी मचा देती हैं। ये बिकिनी सस्‍ती नहीं होती हैं, बल्कि हजारों रुपये कीमत की होती हैं।

Loading ...
Bollywood Actresses wore most expensive bikini
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड की अदाकाराएं दुनियाभर में यूहीं फेमस नहीं हैं।
  • लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल के मामले में इन अदाकाराओं का कोई मुकाबला नहीं है।
  • आज जानिए कि बॉलीवुड की अदाकाराएं कितनी मंहगी बिकिनी पहनती हैं।

Bollywood Actresses wore most expensive bikini know price: बॉलीवुड की अदाकाराएं दुनियाभर में यूहीं फेमस नहीं हैं। उनका स्‍टाइल, उनका अंदाज और उनके शौक पूरी दुनिया में न‍िराले हैं। फैशन और लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल के मामले में इन अदाकाराओं का कोई मुकाबला नहीं है। आज हम आपको इनके बारे में ऐसी बात बताएंगे जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। इन अदाकाराओं के महंगे आउटफ‍िट्स के बारे में तो आपने अक्‍सर सुना होगा लेकिन आज जानिए कि बॉलीवुड की अदाकाराएं कितनी मंहगी बिकिनी पहनती हैं।

बॉलीवुड की हसीनाएं आए दिन वैकेशन पर जाती हैं और सोशल मीडिया पर बिकिनी तस्‍वीरें शेयर कर सनसनी मचा देती हैं। ये बिकिनी सस्‍ती नहीं होती हैं, बल्कि हजारों रुपये कीमत की होती हैं। कुछ एक्ट्रेस तो इतनी महंगी बिकिनी पहनकर नजर आ चुकी हैं कि जितनी भारत की प्रति व्‍यक्ति आय भी नहीं है। 

Also Read: इस एक्ट्रेस ने 15 लोगों के सामने दिया था न्यूड सीन, बिकिनी पहन योगा करते हुए फोटोज हुए वायरल

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सबसे महंगे स्विमसूट को पहनकर नजर आ चुकी हैं। कुछ समय पहले वह रेड स्विमसूट में नजर आई थीं जिसकी कीमत 28,200 रुपये है।

दिशा पाटनी

बॉलीवुड की सेक्‍सी गर्ल दिशा पाटनी तो घर में कम समंदर किनारे ज्‍यादा रहती हैं। आए दिन वह किसी ना किसी से बिकिनी फोटो साझा करती हैं। दिशा की ऑरेंज बिकिनी की कीमत 12,800 रुपये है।

जाह्नवी कपूर

लग्‍जरी शौक के मामले में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का कोई मुकाबला नहीं। बीते कुछ महीनों में उन्‍होंने बिकिनी में कई बार तस्‍वीरें शेयर की हैं। हाल ही में वह बिकिनी पहन पूल में नजर आईं जिसकी कीमत 17,490 रुपये है। 

अनन्या पांडे

चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे बिकिनी बेब के नाम से मशहूर हैं। वह बिकिनी पहन अक्‍सर अपनी सेक्सी और हॉट फ‍िगर दिखाती हैं। वह हाल ही में एक थ्री पीस बिकिनी में नजर आई थीं जिसकी कीमत 16 हजार 240 रुपये है। 

कटरीना कैफ

हाल ही में अभिनेता विक्‍की कौशल संग शादी के बंधन में बंधी कटरीना कैफ के पास 10,900 रुपये कीमत की बिकिनी है जिसे उन्‍होंने कुछ समय पहले पहना था। 

सारा अली खान

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान एक ऑरेंज और पिंक कलर के स्विमवियर में नजर आई थीं। इसकी कीमत 10,400 रुपये है।

(नोट: बिकिनी की कीमतें मीडिया रिपोर्ट के आधार पर हैं।)

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।