लाइव टीवी

इस बार कचरे के डिब्बों से हुई प्रियंका चोपड़ा के फैशन की तुलना, अश्वेत प्रदर्शनों को लेकर हुई ट्रोल

Updated Jun 12, 2020 | 01:02 IST

Priyanka Chopra troll again on Dressing: एक बार फिर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस का मजाक बनने की खबरें सामने आई हैं, जिसमें उनकी ड्रेस की तुलना कच्चे के डिब्बे से की गई है।

Loading ...
ड्रेस को लेकर फिर ट्रोल हुईं प्रियंका चोपड़ा
मुख्य बातें
  • फैशन और ड्रेसिंग को लेकर एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हुईं प्रियंका चोपड़ा
  • अश्वेतों के साथ क्रूरता के खिलाफ एक्ट्रेस के विरोध को कई लोगों ने बताया पाखंड
  • दिलाई फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन की याद, कचरे की डिब्बों के साथ शेयर कीं फोटोज

मुंबई: प्रियंका चोपड़ा अक्सर फैशन को लेकर अपने बिंदास अंदाज के लिए चर्चा में रहती हैं। मिस वर्ल्ड पेजेंट में पहने गाउन से लेकर हाल ही में रैंप वॉक के लिए पहने गए उनके ब्लैक गाउन तक... प्रियंका अक्सर एक फैशन आइकन के तौर पर उभरकर सामने आती रही हैं। कई इवेंट्स में अपनी सबसे अलग ड्रेस को लेकर प्रियंका ने सुर्खियां बटोरी हैं, हालांकि कई बार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा है।

हाल में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां प्रियंका के ड्रेस की तुलना ट्विटर पर कचरें के डिब्बों से कर दी गई। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अमेरिका में अश्वेत समुदाय के जॉर्ज फ्लोयड की हिंसा के बाद चल रहे विरोध प्रदर्शनों का समर्थन करने की बात कही थी, जिसके बाद लोग भड़क गए।

कचरे के डिब्बों से की अलग अलग रंग की ड्रेस पहने प्रियंका की तुलना:
एक ट्विटर यूजर ने तो प्रियंका के अलग अलग रंग की ड्रेस वाले फैशन लुक की तुलना वैसे ही रंग के कचरे के डिब्बों से कर दी। प्रियंका को सोशल मीडिया पर 'पाखंडी' भी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट को कैप्शन दिया, 'प्रियंका चोपड़ा के लिए सबसे आदर्श जुड़वा (आइडेंटिकल ट्विन)' और कई सारी तस्वीरें शेयर कीं।

इस ट्विटर यूजर की पोस्ट के साथ एक्ट्रेस से नाराज कुछ अन्य नेटिज़ेंस को भी प्रियंका को लेकर अपनी निराशा जाहिर करने का मौका मिल गया। प्रियंका चोपड़ा जोनस के पति निक ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर एक ट्वीट शेयर किया था। पुलिस की क्रूरता की निंदा करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ जातिवाद और कट्टरता के इस कृत्य के खिलाफ हैं।

दोहरे व्यवहार पर लोगों ने उठाए सवाल:
इस मौके पर जहां कुछ लोगों ने प्रियंका की ओर से बीते समय में एक फेयरनेस क्रीम का विज्ञापन करने की याद दिलाई, वहीं अन्य लोगों ने भारत में अल्पसंख्यकों के जीवन से संबंधित कई मुद्दों पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठाने को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।