लाइव टीवी

Raanjhana Song: हिना खान के गाने 'रांझणा' का टीजर रिलीज, प्रियांक शर्मा संग रोमांटिक अंदाज में आईं नजर

Updated Dec 10, 2019 | 12:24 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' से घर घर में फेमस हुईं अदाकारा हिना खान अब अरिजीत सिंह के गाने 'रांझणा' में नजर आने वाली हैं। इस गाने में प्रियांक शर्मा के साथ उनकी जोड़ी बनी है।

Loading ...
Raanjhana Song

Raanjhana Song Teaser out: सीरियल 'ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है' से घर घर में फेमस हुईं अदाकारा हिना खान अब अरिजीत सिंह के गाने 'रांझणा' में नजर आने वाली हैं। इस गाने में टीवी एक्‍टर प्रियांक शर्मा के साथ उनकी जोड़ी बनी है। इस गाने का टीजर रिलीज हो गया है। हिना खान ने टीजर का वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। चंद सेकंड के इस टीजर में हिना खान के कई रंग देखने को मिले हैं। झलकियों में वह प्रियांक के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। 

वहीं अगले ही सीन में हिना खान दुल्‍हन बनी हुई लाल सुर्ख जोड़े में दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस गाने की थीम क्‍या है, ये तो पूरा गाना रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा लेकिन टीजर से साफ हो गया है कि इसका म्‍यूजिक शानदार होने वाला है। अरिजीत सिंह की आवाज ने टीजर से फैंस को दीवाना बना दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि यह पूरा गाना 12 दिसंबर को रिलीज हो जाएगा। 

बता दें कि हिना खान टीवी की सर्वाधिक लोकप्रिय अदाकाराओं में से एक हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्‍त फॉलोइंग है। इंस्‍टाग्राम पर उन्‍हें 6.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा के किरदार ने उन्‍हें बुलंदियों पर पहुंचाया। इसके बाद वह बिग बॉस में नजर आईं और फ‍िर कसौटी जिंदगी की 2 में कोमोलिका बनीं। 

लेकिन हिना ने लंबी छलांग के ल‍िए छोटे पर्दे को अलविदा कर दिया। हिना जल्‍द ही बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रही हैं। हिना मशहूर फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की फिल्म हैक्ड में नजर आने वाली हैं। यह फ‍िल्‍म 31 जनवरी 2020 को सिनेमाघरों में आएगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।