लाइव टीवी

Padmini Facts: भारत-चीन युद्ध के दौरान आर्मी कैंप में जाया करती थीं ये एक्ट्रेस, लड़ चुकी हैं लोकसभा चुनाव

Updated Jun 12, 2020 | 06:16 IST

Padmini Actress Birthday: राज कपूर के साथ आशिक, मेरा नाम जोकर और जिस देश में गंगा बहती है की एक्ट्रेस पद्मिनी का आज बर्थडे है। पद्मिनी एक्ट्रेस के अलावा एक ट्रेंड डांसर भी थीं। जानिए उनसे जुड़ी बातें...

Loading ...
Padmini Actress
मुख्य बातें
  • राज कपूर के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस पद्मिनी की आज जयंती है।
  • पद्मिनी ने मेरा नाम जोकर है, जिस देश में गंगा बहती है जैसी फिल्मों में काम किया है।
  • पद्मिनी ने 1962 भारत चीन युद्ध के दौरान आर्मी कैंप में जाया करती थीं।

मुंबई. राज कपूर के साथ जिस देश में गंगा बहती है, मेरा नाम जोकर और आशिक जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं भरतनाट्यम डांसर और एक्ट्रेस पद्मिनी का आज 88वां जन्मदिन है। पद्मिनी का जन्म त्रावणकोर के त्रिवेंद्रम में हुआ था। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलायलम और रशियन भाषा की फिल्मों में काम किया था। 

पद्मिनी की दो बहनें थीं- ललिता और रागिनी। तीनों ही भरतनाट्यम और कथकली डांसर थीं। ऐसे में इन बहनों की जोड़ी त्रावणकोर सिस्टर्स के नाम से पॉपुलर हुई थी। 1962 में भारत-चीन के युद्ध के दौरान पद्मिनी आर्मी कैंप में जाया करती थीं। 

पद्मिनी आर्मी कैंप में जाकर सेना के जवानों का हौंसला बढ़ाती थीं और वहां पर डांस परफॉर्मेंस भी दिया करती थीं। उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुआ करती थी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट से 1966 और 1971 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था। 

मेरा नाम जोकर में निभाया था बोल्ड किरदार 
पद्मिनी ने फिल्म मेरा नाम जोकर में काफी बोल्ड किरदार निभाया था। इसमें वह एक ऐसी लड़की बनीं थीं जो हमेशा लड़कों की तरह रहती थीं। एक बार अचानक से राज कपूर को पता चल जाता है कि वह लड़का नहीं लड़की हैं।

पद्मिनी की तुलना बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में उस जमाने की टॉप एक्ट्रेस वैजयंती माला से होती थी। बॉलीवुड में राज कपूर के साथ काम करने के अलावा पद्मिनी ने साउथ के सुपरस्टार जेमिनी गणेशन के साथ भी काम किया है। 

साल 2006 में हुई थी मौत 
पद्मिनी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो जब वह अपने करियर की ऊंचाई में थीं तो उन्होंने डॉक्टर रामचंदन से शादी की। दोनों की शादी साल 1961 में अमेरिका में हुई थी। इसके बाद वह  कुछ वक्त के लिए फिल्मों से भी दूर चली गईं थीं। 

अमेरिका में उन्होंने एक डांस स्कूल खोला, जो काफी पॉपुलर हुआ। 24 सितंबर 2006 में पद्मिनी का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। उन्होंने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस शोभना पद्मिनी की भांजी हैं।      

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।