लाइव टीवी

राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर ट्रांसफर किए 5 फ्लैट, इतने करोड़ है प्रॉपर्टी की कीमत

Updated Feb 04, 2022 | 08:23 IST

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने फ्लैट और बंगला उनके नाम पर ट्रांसफर कर दिया है। इस प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों में है।

Loading ...
Shilpa Shetty with Husband Raj Kundra
मुख्य बातें
  • राज कुंद्रा ने पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम किए 5 फ्लैट्स।
  • राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी अभी फैमिली के साथ इसी बंगले में रहते हैं।
  • मालूम हो कि कपल ने साल 2009 में शादी की थी।

Shilpa Shetty Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अब एक बार फिर दोनों खबरों में हैं। दरअसल जानकारी के मुकाबिक राज ने मुंबई स्थित फ्लैट्स को पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम पर ट्रांसफर कर दिया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज ने एक दो नहीं बल्कि पूरे पांच फ्लैट्स को शिल्पा के नाम पर ट्रांसफर किया है।

इतने करोड़ रुपये की है प्रॉपर्टी

सामने आई जानकारी के मुताबिक राज कुंद्रा ने पांच फ्लैट वाले पूरे फर्स्ट फ्लोर को शिल्पा के नाम कर दिया है। यह कपल का किनारा स्थित बंगला है जिसमें वो अभी परिवार के साथ रहते हैं। इसे राज ने शिल्पा शेट्टी के नाम पर ट्रांसफर कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संपत्ति की कीमत 38.5 करोड़ रुपये है। जूहू के गांधीग्राम में स्थित यह बंगला 5,995 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक शिल्पा ने इस प्रॉपर्टी को ट्रांसफर करने के लिए 1.9 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी का भुगतान किया, जिसे 21 जनवरी, 2022 को पंजीकृत किया गया था।

शादी को हुए 12 साल

शिल्पा और राज की बात करें तो दोनों 22 नवंबर 2009 को शादी के बंधन में बंधे थे, जिसे 12 साल हो गए हैं। इसके बाद 21 मई 2012 को शिल्पा ने अपने बेटे को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने वियान रखा। इसके बाद 15 फरवरी 2020 को दोनों सरोगेसी के जरिए दूसरी बार पेरेंट्स बने और उनकी बेटी समीशा का जन्म हुआ। 

पोर्नोग्राफी केस में जेल में रहे राज कुंद्रा

बता दें कि पिछले साल सितंबर महीने में राज कुंद्रा को पॉर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार किया गया था। करीब 2 महीने तक राज कुंद्रा जेल में रहे थे जिसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। राज कुंद्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पोर्नोग्राफी केस मामले के बीच कई अदाकाराओं ने राज कुंद्रा के ऊपर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें शर्लिन चोपड़ा का नाम भी शामिल है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।