लाइव टीवी

Throwback: जब अचानक बिगड़ गई थी रजनीकांत की तबीयत, श्रीदेवी ने रखा था एक हफ्ता का व्रत

Updated Dec 12, 2020 | 13:15 IST

Rajinikanth Sridevi Throwback: थलाइवा यानी रजनीकांत का आज बर्थडे है। एक वक्त श्रीदेवी और रजनीकांत की जोड़ी काफी पॉपुलर रही थी। श्रीदेवी ने रजनीकांत के लिए व्रत तक रखा था।

Loading ...
Rajinikanth, Sridevi
मुख्य बातें
  • सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
  • रजनीकांत और श्रीदेवी ने कई फिल्मों में साथ काम किया था।
  • श्रीदेवी ने रजनीकांत के लिए सात दिन का व्रत रखा था।

मुंबई. सुपरस्टार रजनीकांत आज अपना 70वां बर्थडे मना रहे हैं। थलाइवा के नाम से मशहूर एक्टर को पीएम मोदी समेत कई दिग्गज हस्तियां जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रजनीकांत के फैंस में श्रीदेवी भी शामिल थीं। श्रीदेवी ने एक वक्त रजनीकांत के लिए व्रत भी रखा था। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2011 में रजनीकांत फिल्म राणा की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें सिंगापुर स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया।   

श्रीदेवी, जो रजनीकांत की अच्छी दोस्त हैं, उन्हें इस बारे में पता चला। वह शिरडी साई बाबा के मंदिर गईं और रजनीकांत की अच्छी सेहत के लिए सात दिन का व्रत रखा। इसके अलावा वह पुणे में साई बाबा मंदिर में प्रार्थना की।
 

किया था मां का रोल 
श्रीदेवी ने कथित तौर पर तमिल फिल्म मूंदरू मुदिचु में रजनीकांत की सौतेली मां का किरदार निभाया था। उस वक्त श्रीदेवी की उम्र महज 13 साल थी। फिल्म में कमल हासन भी अहम रोल में थे।

फिल्म में श्रीदेवी का किरदार रजनीकांत के किरदार के पिता से शादी कर लेता है। फिल्म में श्रीदेवी की फीस रजनीकांत से ज्यादा थी। आगे चलकर दोनों ने साथ में हिंदी फिल्म 'चालबाज' फिल्म में भी काम किया है।    

  

 
पीएम मोदी ने ऐसे दी बधाई
रजनीकांत के बर्थडे पर पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा- डियर रजनीकांत जी आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। आपको लंबी उम्र और स्वस्थय जिंदगी मिले।

रजनीकांत का असली नाम का शिवाजी राव गायकवाड़ है। रजनीकांत का जन्‍म गरीब पर‍िवार में हुआ था। पिताजी की मौत के बाद उन्होंने कुली का काम शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने बेस्ट बस के लिए काम किया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।