लाइव टीवी

Rajinikanth Bomb Threat: रजनीकांत के घर पर बम होने की मिली धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Updated Jun 18, 2020 | 17:28 IST

Rajinikanth Bomb Threat: सुपरस्टार रजनीकांत के चेन्नई स्थित आवास में बम की खबर से हड़कंप मच गया। पुलिस ने कई घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसमें कुछ नहीं मिला।

Loading ...
Rajinikanth
मुख्य बातें
  • सुपरस्टार रजनीकांत के घर पर बम होने की अफवाह से हड़कंप मच गया।
  • पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया।
  • सर्च ऑपरेशन में बम की धमकी की बात झूठी निकली।

मुंबई. सुपरस्टार रजनीकांत के घर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब फोन पर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि, बाद में ये फोन कॉल झूठा निकला। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेयनापेट पुलिस को खबर मिली कि रजनीकांत के पोयस गार्डन स्थित घर पर बम प्लांट किया गया है। इसके बाद पुलिस ने रजनीकांत के आवास में बॉम डिटेक्टर और खोजी कुत्तों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया  

पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान रजनीकांत के घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। आखिर में कॉल फर्जी निकली। आपको बता दें कि इससे पहले सलमान खान, आलिया भट्ट, महेश भट्ट जैसे सेलेब्स के घर पर भी बम होने की अफवाह उड़ चुकी है। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो रजनीकांत आखिरी फिल्म दरबार में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अपोजिट नयनतारा थीं। फिल्म में प्रतीक बब्बर, सुनील शेट्टी, निवेता थॉमस और योगी बाबू सपोर्ट रोल में थे। 

रजनीकांत इसके बाद अब फिल्म अन्नाथट्टे में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को सिरुथाई सिवा डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके अलावा चार एक्ट्रेस- खुशबू, मीना, कीर्ती सुरेश और नयनतारा होंगी।  रजनीकांत हाल ही में बियर ग्रिल्स के शो Man Vs Wild में भी नजर आए थे। 

फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए थे 50 साल 
रजनीकांत के फैंस ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होना पर कई हैशटैग ट्रेंड कराए। रजनीकांत ने साल 1975 में तमिल फिल्म अपूर्व रंगागल से डेब्यू किया था। ऐसे में उन्हें केवल 45 साल पूरे हुए। हालांकि, फैंस पहले ही इसका जश्न मनाने लगे।

आपको बता दें कि रजनीकांत ने फिल्म एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (FEFSI) को 50 लाख रुपए डोनेट किए हैं। ये कर्मचारी संगठन  उन वर्कर्स की आर्थिक रूप से मदद करने के लिए फंड जुटा रहा है, जिनकी रोजी रोटी पर कोरोना वायरस लॉकडाउन का असर पड़ा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।