लाइव टीवी

शम्मी कपूर को कॉपी करने के कारण बर्बाद हुआ राजीव कपूर का करियर, पिता की मौत के बाद हो गया था बुरा हाल

Rajiv Kapoor
Updated Feb 09, 2021 | 15:17 IST

ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का निधन हो गया है। राजीव कपूर का करियर खास नहीं रहा। एक इंटरव्यू में राजीव कपूर के चाचा शम्मी कपूर ने उनका करियर फ्लॉप होने का कारण बताया था।

Loading ...
Rajiv KapoorRajiv Kapoor
Rajiv Kapoor, Shammi Kapoor
मुख्य बातें
  • राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया।
  • राजीव कपूर का करियर बुरी तरह से फ्लॉप रहा था।
  • शम्मी कपूर ने राजीव कपूर के फ्लॉप होने का कारण बताया था।

मुंबई. राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 साल के राजीव कपूर को दिल का दौरा आया था। कपूर फैमिली में असफल एक्टर्स की चर्चा होती है तो सबसे पहला नाम राजीव कपूर का आता है। राजीव कपूर के चाचाजी शम्मी कपूर ने एक इंटरव्यू में इसका कारण बताया था।  
जूम टीवी से बातचीत में शम्मी कपूर ने कहा कि, 'राजीव कपूर की शुरुआत बेहद गलत तरीके से हुई। वह शुरुआत से ही मेरी कॉपी करने की कोशिश किया करता था।'   

शम्मी कपूर आगे कहते हैं, 'लोग तुरंत कहते थे कि ये तो शम्मी कपूर है। राजीव कपूर भाग्यशाली नहीं था। वह बतौर एक्टर बेहद अच्छा था पर उसका करियर आगे नहीं बढ़ पाया।'

Imageresultforrajivkapoortimesofindia

पिता से हुई अनबन 
राजीव कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म राम तेरी गंगा मैली थी। इस फिल्म को उनके पिता राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। हालांकि, फिल्म में राजीव से ज्यादा एक्ट्रेस मंदाकिनी के बोल्ड सीन चर्चित रहे। 

राजीव कपूर इस बात से अपने पिता राज कपूर से नाराज रहे थे। वह चाहते थे कि उनके पिता राम तेरी गंगा मैली जैसी एक और फिल्म को डायरेक्ट करें। हालांकि, राज कपूर ने ऐसा नहीं किया और उन्हें अपना असिस्टेंट डायरेक्टर बना दिया। 

पिता के निधन के बाद हुआ बुरा हाल
साल 1988 में राज कपूर का निधन हो गया। इसके बाद राजीव कपूर का भी बुरा हाल हो गया। राजीव कपूर को लगा कि जब उन्हें अपने पिता की सबसे अधिक जरूरत थी तभी वह उन्हें छोड़कर चले गए। 

राज कपूर के खास दोस्त डॉक्टर नरेंद्र पांड्या ने राजीव कपूर की हालत बताते हुए कहा- ' राज कपूर के निधन के एक हफ्ते बाद चिंपू  (राजीव कपूर) मेरे पास आया। उसके सिर पर चोट लगी थी। वह कांप रहा था और अपना होश खो बैठा था।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।