लाइव टीवी

राजीव कपूर की जिंदगी में थीं ये तीन महिलाएं, इस वजह से केवल एक ही बार शादी के बंधन में बंधे थे एक्टर

Updated Mar 08, 2021 | 07:18 IST

बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का पिछले महीने 58 साल की उम्र में निधन हो गया था। राजीव कपूर की लाइफ में तीन महिलाएं रहीं लेकिन उन्होंने एक ही बार शादी की, जानें क्यों।

Loading ...
Late Actor Rajiv Kapoor
मुख्य बातें
  • दिवंगत एक्टर राजीव कपूर का तीन महिलाओं के साथ अफेयर था।
  • राजीव ने केवल एक बार ही की थी शादी।
  • जानें किन महिलाओं संग रिलेशनशिप में रहे थे राजीव कपूर।

बॉलीवुड एक्टर राजीव कपूर का पिछले महीने 58 साल की उम्र में निधन हो गया था। वो एक्टर रणधीर कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। राजीव को कार्डियक अरेस्ट आया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया था।

राजीव के निधन के करीब एक महीने बाद उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी यह जानकारी सामने आई है कि उनकी जिंदगी में तीन महिलाएं थीं, जिनके साथ वो सीरियस रिलेशनशिप में थे। उनका तीसरा रिश्ता उनके निधन के चलते ही खत्म हुआ। 

राजीव से जुड़े एक सूत्र ने हाल ही में ईटाइम्स से बात की और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातों का खुलासा किया। इस सूत्र ने बताया, 'राजीव की जिंदगी में तीसरी महिला सुनीता थीं, जिनके साथ वो लंबे समय से लिव- इन रिलेशनशिप में थे। रणधीर और ऋषि के परिवार इस बारे में जानते थे लेकिन राजीव सुनीता को कभी घर नहीं लेकर आए और ना ही वो कभी राजीव के साथ घर आईं। वो सुनीता के साथ बहुत खुश थे। वो एयरलाइंस कंपनी में काम करती थीं।'

दोबारा नहीं की शादी

राजीव ने क्यों नहीं की सुनीता से शादी? इस खबर के मुताबिक, 'रणधीर और ऋषि ने राजीव से कभी नहीं पूछा कि वो सुनीता से शादी करना चाहते हैं या नहीं। वहीं राजीव को भी अपनी आजादी पसंद थी और नहीं चाहते थे कि वो खत्म हो।'

दो साल में क्यों टूट गई थी शादी

सुनीता के साथ रिलेशनशिप से पहले राजीव ने आरती सबरवाल से शादी की थी और उनका रिश्ता केवल दो साल तक ही चला। 'शादी के एक साल बाद तक आरती और राजीव बेहद खुश थे लेकिन इसके बाद दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए और उन्होंने एक- दूसरे से लड़ने की जगह अलग होना बेहतर समझा। साल 2003 में दोनों अलग हो गए।' 

इस एक्ट्रेस संग भी था अफेयर

सबसे पहले राजीव का अफेयर एक्ट्रेस दिव्या राणा के साथ था, जिन्होंने साल 1983 में राजीव के साथ फिल्म 'एक जान हैं हम' से डेब्यू किया था। फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों के अफेयर के चर्चे जोरों पर थे लेकिन साल 1984 में फिल्म राम तेरी गंगा मैली में दोनों ने काम किया। कुछ समय बाद दिव्या ने राजीव के साथ रिश्ता खत्म कर लिया और फजल नाम के शख्स से शादी कर ली और अपना नाम बदलकर सलमा कर लिया। शादी की बाद दिव्या ने एक्टिंग करियर छोड़ दिया था। 

पिछले महीने हुआ था निधन

मालूम हो कि राजीव कूपर एक्टर राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे। इस साल 09 फरवरी को उनका निधन हुआ था। छोटे भाई के निधन पर रणधीर कपूर ने कहा था, 'मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया। डॉक्टर ने राजीव को बचाने की पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए। फिलहाल मैं उसके शव का इंतजार कर रहा हूं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।