लाइव टीवी

Rajkumar Rao Patralekha Wedding: राजकुमार राव-पत्रलेखा का वेडिंग कार्ड हुआ लीक, जानिए वेन्यू, डेट से लेकर हर एक बात

Updated Nov 15, 2021 | 11:54 IST

Rajkumar Rao Patralekha Wedding: राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इससे पहले शादी के कार्ड की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। देखें वेडिंग कार्ड की फोटोज....

Loading ...
Rajkumar Rao, Patralekha Wedding Card
मुख्य बातें
  • राजकुमार राव और पत्रलेखा 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध रहे हैं।
  • राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • कार्ड में शादी की डेट, वेन्यू और दोनों परिवार का नाम लिखा हुआ है।

मुंबई. राजकुमार राव और पत्रलेखा आज चंडीगढ़ में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों के प्रीवेडिंग फंक्शन के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब दोनों की शादी के कार्ड की फोटो सामने आई है। 

राजकुमार राव और पत्रलेखा के एक फैन क्लब ने सोशल मीडिया पर शादी की कार्ड की फोटो शेयर की है। शादी का ये कार्ड लड़कीवालों की तरफ से है। कार्ड में लिखा है, 'राव और पॉल फैमिली आपको पत्रलेखा (बेटी अजीत पॉल और पापरी पॉल) और राजकुमार (बेटा कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव) की शादी के मौके पर सोमवार 15 नवंबर 2021 को ओबेरॉय सुखविलास चंडीगढ़ में आमंत्रित करते हैं।'
 

वायरल हुआ था सगाई का वीडियो 
राजकुमार राव और पत्रलेखा की सगाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। राजकुमार राव वीडियो में घुटनों के बल बैठकर पत्रलेखा को रिंग देकर शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। पत्रलेखा हां में जवाब देती हैं। इसके बाद दोनों साथ में डांस करते हैं। कपल का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। बॉलीवुड से इस फंक्शन में हुमा कुरैशी, साकिब सलीम जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे। 

कोविड के कारण होंगे कम मेहमान
कोविड के कारण राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में केवल करीबी मेहमान ही शामिल होंगे। कोविड को ध्यान में रखते हुए कपल अपनी शादी को छोटा रखना चाहता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकुमार राव शादी के दिन पत्रलेखा को एक तोहफा भी देने जा रहे हैं। 

राजकुमार राव पत्रलेखा को हाथ से लिखा लव लेटर दे रहे हैं। ये लेटर उन्होंने तब लिखा था जब दोनों डेट कर रहे थे। वहीं, राजकुमार ऐसे कई पत्र अपनी शादी में लाने वाले हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।