लाइव टीवी

Rajkummar Rao Wedding: 10 से 13 नवंबर को राजकुमार राव की शादी, पत्रलेखा संग बंधन में बंधेंगे एक्टर!

Updated Oct 30, 2021 | 22:36 IST

Rajkummar Rao Marriage: एक ताजा और एक्सक्लूसिव खबर के अनुसार बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और उनकी शादी 10 से 13 नवंबर को होने जा रही है।

Loading ...
राजकुमार राव और पत्रलेखा
मुख्य बातें
  • कई साल के लिवइन रिलेशन के बाद एक्टर राजकुमार राव पत्रलेखा से करेंगे शादी।
  • 10 से 13 नवंबर के बीच हो सकती हैं शादी की रस्में।
  • लंबे समय से हो रही थी अभिनेता के शादी के बंधन में बंधने की चर्चा।

Rajkummar Rao Wedding with Patralekha: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव जल्द ही पत्रलेखा से शादी करने जा रहे हैं और हाल ही में आई एक ताजा एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के अनुसार राजकुमार और पत्रलेखा की यह शादी नवंबर महीने की 11 से 13 तारीख के बीच हो सकती है। इससे पहले पत्रलेखा से जब साल 2018 में वैवाहिक जीवन की ओर जाने के बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने करियर का हवाला देते हुए कहा था कि राजकुमार राव और वह लगभग 6-7 साल तक तो शादी करने का कोई प्लान नहीं बना रहे लेकिन अब लगता है दोनों ने इस समय को आधा करने का फैसला कर लिया है।

ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पत्रलेखा और राजकुमार की शादी के लिए जिस तारीख की चर्चा हो रही है, वह 10, 11 और 12 नवंबर हैं। कपल के कुछ करीबी सेलेब्स को पहले ही सूचित किया जा चुका है। बेशक, इंडस्ट्री से बाहर के दोस्त और रिश्तेदार भी शादी समारोह में होंगे। सूत्रों के अनुसार, यह एक करीबी समारोह होने जा रहा है।

राजकुमार और पत्रलेखा का रिश्ता लगभग 10 वर्षों से चल रहा है और दोनों बहुत लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं। राजकुमार को पत्रलेखा राज कहकर बुलाती हैं जबकि राजकुमार उन्हें पात्रा कहते हैं।

पत्रलेखा ने एक बार राजकुमार के बारे में बात करते हुए कहा था, 'मैंने उन्हें (राजकुमार को) पहली बार ऑन-स्क्रीन लव सेक्स और धोखा फिल्म में देखा था। मैंने सोचा था कि फिल्म में उन्होंने जिस अजीब आदमी की भूमिका निभाई थी, वह वास्तव में वैसे ही हैं। उनके बारे में मेरी धारणा पहले ही धूमिल हो चुकी थी। उसने मुझे बाद में बताया कि उसने मुझे पहली बार एक विज्ञापन में देखा और सोचा कि मैं उससे शादी करूंगी।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।