लाइव टीवी

TikTok Videos: पर्दे पर धमाल मचाने के बाद टिक टॉक पर छाए राजपाल यादव, वायरल हो रहा ये वीडियो

Rajpal yadav
Updated Jan 18, 2020 | 23:48 IST

Rajpal yadav TikTok Videos: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। एक्टिंग में धमाल मचाने के बाद राजपाल यादव अब टिक टॉक में भी नजर आ रहे हैं।

Loading ...
Rajpal yadavRajpal yadav
Rajpal yadav
मुख्य बातें
  • रजपाल यादव का एक टिक टॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है।
  • कुछ दिनों पहले ही राजपाल यादव ने टिक टॉक पर अपना अकाउंट बनाया है।
  • राजपाल यादव इस साल एक नहीं कई फिल्मों में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव एक बार फिर से चर्चा में छाए हुए हैं। पर्दे पर अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव अब टिक टॉक पर भी लोगों को हंसाने के लिए तैयार है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही राजपाल यादव ने टिक टॉक पर अपना अकाउंट बनाया है। जिसपर लगातार वीडियो अपलोड कर रहे हैं। उनके इन वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में राजपाल यादव पहले सीरियल अंदाज में कहते हैं मैं बस यहीं कहना चाहत हूं, फिर डांस करने लगते हैं। उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैंस की हंसी छूट जाएगी। बता दें कि इस वीडियो को 106.4k लोगों ने लाइक किया है। जबकि 572 लोगों ने कमेंट किया है। बता दें कि राजपाल यादव को टिक टॉक 204.1K लोग फॉलों करते हैं। उनकी ये संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं।

फिल्मों की बात करें तो एक्टर इस साल एक नहीं बल्कि कई फिल्मों में दिखाई देंगे। कुली नंबर 1 के अलावा एक्टर तूफान में भी दिखाई देंगे। एक्टर के दोनों ही फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं बॉलीवुड स्टार्स के बीच टिक टॉक को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। बॉलीवुड के कई स्टार्स टिक टॉक पर नजर आ रहे हैं। अब इस लिस्ट में राजपाल यादव का भी नाम जुड़ चुका है। बता दें कि राजपाल यादव टिक टॉक रोजाना वीडियो अपलोड करते हैं। जिसे फैंस खूब पसंद करते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।