लाइव टीवी

आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म में नजर आ चुकी हैं रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया, न‍िभाया था सास का रोल

Updated Apr 14, 2020 | 09:25 IST

रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में सीता का रोल न‍िभाकर घर घर में पहचान बनाने वाली दीपिका चिखलिया आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म में उनकी सास का रोल न‍िभा चुकी हैं।

Loading ...
Deepika chikhalia played role in Bala

Deepika chikhalia played role in Bala: कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन है और इस दौरान फैंस ने सोशल मीडिया पर रामायण के पुन: प्रसारण की मांग की थी। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस मांग को मान लिया है। दूरदर्शन पर सुबह नौ बजे और रात नौ बजे इस धारावाहिक का प्रसारण किया जा रहा है। यही वजह है कि रामानंद सागर का धारावाहिक रामायण इन द‍िनों चर्चा में है और दर्शक पूरे मन से इसे देख रहे हैं। 

इस धारावाहिक में भगवान राम का रोल न‍िभाया था अरुण गोव‍िल ने और और माता सीता का किरदार निभाया था दीपिका चिखलिया ने। इस शो की वजह से दोनों सितारों को इतनी शोहरत मिली, जो इन्‍होंने स्‍वप्‍न में भी नहीं सोची होगी। दर्शक इन्‍हें ही भगवान राम और माता सीता मानते थे। सीता के रोल में दीपिका खूब जमीं। उनका संजीदा और भावुकता भरा अभिनय सीधे दर्शकों के दिल में उतरा। 

29 अप्रैल 1965 को मुंबई में पैदा हुई दीपिका ने राज किरन के साथ फ़िल्म सुन मेरी लैला से 1983 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और उसके बाद 1985 में लगातार चार हिंदी फ‍िल्‍में दी। दीपिका ने हिंदी के अलावा मलयालम, भोजपुरी, बंगाली, तेलुगू, तमिल और गुजराती फ‍िल्‍मों में भी काम किया है। 

आपको बता दें कि कुछ वक्‍त पहले ही दीपिका पर्दे पर दोबारा वापस आई हैं। 2018 में आई बॉलीवुड एक्‍टर आयुष्‍मान खुराना की फ‍िल्‍म बाला में उन्‍होंने यामी गौतम की मां का रोल निभाया था। फ‍िल्‍म में उनका रोल काफी छोटा था लेकिन स्‍क्रीन पर उन्‍होंने अपनी उपस्थिति दमदारी से दर्ज की। दीपिका इन दिनों चर्चा में हैं। उम्‍मीद है वह आगे भी हिंदी फ‍िल्‍मों में अभिनय करती नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।