लाइव टीवी

Ranbir-Alia Wedding: रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की यहां होगी प्री-वेडिंग पूजा, नीतू-ऋषि ने शुरू की तैयारियां

Updated Dec 30, 2019 | 10:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ranbir Kapoor Alia Bhatt Pre Wedding Puja: रणबीर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है। आलिया और रणबीर की शादी की पहली रस्म कृष्णाराज प्रॉपर्टी में होगी... 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रणबीर कपूर की फैमिली के साथ आलिया भट्ट।
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं।
  • कपल को लेकर खबर है कि दोनों साल 2020 में शादी कर लेंगे।
  • अब रणबीर-आलिया की शादी से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने लव रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर चुके हैं। साल 2020 में ये जोड़ी शादी के बंधन में बंध सकती हैं। इसी बीच रणबीर और आलिया की शादी से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि रणबीर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। 
स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, कपूर्स चाहते हैं कि कृष्णाराज प्रॉपर्टी का काम जल्द से जल्द पूरा हो जाए। नीतू कपूर ने आर्किटेक्ट को बताया है कि विंटर 2020 तक बेसमेंट के निर्माण को काम पूरा करें। ताकि कृष्णाराज की संपत्ति पर पहली रणबीर-आलिया की प्री-वेडिंग पूजा की जा सके।


जैसा कि हम सभी जानते हैं नीतू कपूर बहुत आध्यात्मिक हैं और वो अपने गुरुजी द्वारा दी गई सभी सलाह का पालन करना चाहती हैं। साथ ही उस प्रॉपर्टी से कपूर्स की बहुत सारी यादें भी जुड़ी हुई हैं। साल 1980 में ऋषि और नीतू ने पाली हिल्स पर कृष्णाराज बंगला खरीदा था। करीब 35 साल तक ये उनके बच्चों रणबीर और रिद्धिमा का घर रहा है। इसलिए ऋषि और नीतू स्वाभाविक रूप से चाहते हैं कि पहली पूजा उसी जगह संपन्न हो।

आपको बताते चलें कपूर्स ने 15 मंजिला ऊंची बिल्डिंग बनाने के लिए बंगले को ध्वस्त कराने का फैसला किया था। ऋषि और नीतू कपूर ने नगर निगम ग्रेटर मुंबई से बंगले को ढहाने और ऊंची इमारत निर्माण की अनुमति भी ले ली है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग में कोई भी कपूर नहीं रहेगा। यहां पर अपार्टमेंट बनाकर आम लोगों को देने की प्लानिंग की जा रही है। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।