लाइव टीवी

Alia bhatt Photo: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की डिनर डेट में शामिल हुईं नीतू कपूर, मां के सामने थामा बेटे का हाथ

Updated Nov 10, 2019 | 16:17 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ranbir kapoor Photo: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अक्सर एक दूसरे के साथ वक्त बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। अक्सर दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है। हाल ही में दोनों की खास तस्वीर सामने आई है।

Loading ...
Ranbir kapoor and Alia bhatt Photo
मुख्य बातें
  • हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेहद खास तस्वीर सामने आई है
  • इस तस्वीर में दोनों अकेले नहीं बल्कि कोई और भी है
  • रणबीर और आलिया पहली बार फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ दिखाई देंगे

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड में अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी किसी बॉलीवुड पार्टी में तो कभी उन्हें वेकेशन एन्जॉय करते हुए देखा जाता है। हाल ही में दोनों की बेहद खास तस्वीर सामन आई है। बता दें कि उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही  हैं। इस तस्वीर में दोनों अपने दर्शकों को रिलेशनशिप गोल दे रहे हैं। खास बात है कि इस तस्वीर में रणबीर की मां नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं। 

सामने आई तस्वीर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट किसी रेस्त्रां में साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के साथ नीतू कपूर भी नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर में आलिया, रणबीर के साथ नहीं बल्कि नीतू कपूर के साथ पोज दे रही हैं। दरअसल तस्वीर में आलिया एक हाथ से रणबीर को थामी हुई हैं तो दूसरी तरफ वो नीतू कपूर के साथ पोज भी दे रही हैं।

इस दौरान नीतू कपूर के साथ उनकी बॉन्डिंग देखते बन रही है। बता दें कि इससे पहले रणबीर और आलिया हाल ही में लंदन गए थें जहां दोनों एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम साथ में बिताते नजर आए।

तस्वीर में आलिया रेड कलर के टॉप में दिखाई दे रही हैं जबकि रणबीर वाइट कलर के टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं नीतू कपूर ने ब्लैक कलर के टॉप को पहना हुआ है। तस्वीर में सभी एक साथ स्माइल कर रहे हैं। वहीं दोनों की फिल्मों की बात करें तो दर्शक ब्रह्मास्त्र में साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। ब्रह्मास्त्र में आलिया और रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

पिछले दिनों ऐसा बताया गया था कि फिल्म को कई पार्ट्स में बनाया जा रहा है। वहीं अभी तक इसका कोई भी लुक या पोस्टर रिलीज नहीं किया है। बता दें कि अब तक सिर्फ फिल्म का लोगो जारी किया गया है जो कि लोगों को खूब पसंद आया था

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।