लाइव टीवी

Animal में ऐसा होगा रणबीर कपूर का लुक, बदला हुआ नजर आएगा अनिल कपूर का अंदाज

Updated Jul 26, 2022 | 10:50 IST

Ranbir Kapoor And Anil Kapoor look from Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अनिल कपूर की आने वाली फिल्म एनिमल से उनका फर्स्ट लुक लीक हो गया है।

Loading ...
Ranbir Kapoor And Anil Kapoor look from Animal
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और अनिल कपूर इन दिनों चर्चा में हैं।
  • दोनों की फिल्में इन दिनों सिनेमाघरों में बनी हुई हैं।
  • फिल्म एनिमल से दोनों का फर्स्ट लुक लीक हो गया है।

Ranbir Kapoor And Anil Kapoor look from Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और अनिल कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। रणबीर कपूर अपनी फिल्म शमशेरा और अनिल कपूर अपनी फिल्म जुग जुग जियो को लेकर खबरों में हैं। शमशेरा में रणबीर कपूर एक डाकू के रोल में हैं, जबकि जुग जुग जियो में अनिल कपूर एक ऐसे पति के किरदार में हैं जिसका शादी के 35 साल बाद अफेयर शुरू हो जाता है।  

अब दोनों सितारों की आने वाली फिल्म एनिमल से उनका फर्स्ट लुक लीक हो गया है। फिल्म की शूटिंग गुड़गांव के पटौदी हाउस में चल रही है। इस फिल्म में रणवीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना नजर आने वाले हैं। 'एनिमल' में रणबीर अपने क्लीन शेव वाले लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणबीर और अनिल कपूर दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। दोनों का लुक अपनी वर्तमान फिल्मों से बिलकुल अलग नजर आ रहा है  

Also Read: फिल्म एनिमल में धमाकेदार होगा रणबीर कपूर का किरदार, भूषण कुमार ने कहा श्रीलंका की सिंगर योहानी को देंगे मौका

रणबीर कपूर नहीं थे पहली पसंद 

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म में रणबीर कपूर को डार्क कैरेक्टर में देखा जाएगा। क्या आपको पता है इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर मेकर्स की पहली पसंद नहीं थे।  कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर से पहले इस फिल्म के लिए महेश बाबू को अप्रोच किया था। महेश बाबू को भी इस फिल्म का कांसेप्ट बहुत पसंद आया था। लेकिन कुछ परेशानियों की वजह से बात नहीं बनी और उन्होंने इस फिल्म के लिए मना कर दिया। 

रश्मिका मंदाना संग बनेगी जोड़ी

फिल्म के लिए पहले एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के नाम पर मुहर लगी थी लेकिन बाद में डेट्स की कमी के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी। फिल्म एनिमल से परिणीति के बाहर होने के बाद से इसके लिए नई एक्ट्रेस की तलाश थी। मेकर्स की ये तलाश रश्मिका मंदाना पर जाकर पूरी हुई। फिल्म में रणबीर संग रश्मिका मंदाना की जोड़ी बनेगी।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।