लाइव टीवी

New Film: पर्दे पर पहली बार दिखेगी श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Updated Dec 20, 2019 | 11:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

New Film: सोने के टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा जैसी फिल्म बनाने वाले लव रंजन जल्द रणबीर कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। बता दें इस फिल्म में रणबीर के अपोजिट श्रद्धा कपूर नजर आएंगी।

Loading ...
Luv Ranjan next film
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं।
  • श्रद्धा कपूर की फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी जल्द रिलीज होने वाली है।
  • रणबीर कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं।

बॉलीवुड में सोने के टीटू की स्वीटी, प्यार का पंचनामा जैसी बनाने वाले डायरेक्टर लव रंजन जल्द रणबीर कपूर के साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी को लेकर चर्चा में हैं। वहीं रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी है। एक्टर इस फिल्म में वो आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे।

हाल ही फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ने ट्वीट किया है। उन्होंने बताया कि लव रंजन की अगली फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म को अनुज गर्ग के साथ मिलकर लव रंजन प्रोड्यूस करेंगे। इसके अलावा फिल्म 26 मार्च 2021 में रिलीज होगी। बता दें कि इस फ‍िल्‍म का नाम अभी तय नहीं है।

लव रंजन की फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार साथ काम करने जा रहे हैं। ऐसे में दोनों को पर्दे पर देखना फैंस के लिए काफी एक्साइटेड होने वाला है। बता दें कि श्रद्धा कपूर जल्द फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी में दिखाई देंगी।

इस फिल्म में वो वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी। डांस बेस्ड इस फिल्म में श्रद्धा कपूर धमाकेदार डांस करती नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं रणबीर कपूर अगले साल 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा 'शमशेरा' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।

बता दें कि लव रंजन की इस प्रोजेक्ट को लेकर ऐसी खबर है कि रणबीर कपूर के साथ इस फिल्म में अजय देवगन भी नजर आएंगे। फिलहाल एक्टर को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।