लाइव टीवी

कोरोना से उबर गए रणबीर कपूर, अंकल रणधीर कपूर ने कहा- 'मैं खुद उससे मिला हूं'

Updated Mar 27, 2021 | 11:20 IST

रणबीर कपूर कई वक्त से कोरोना पॉजीटिव थे। अब रणबीर कपूर कोरोना से उबर गए हैं। रणबीर के अंकल रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की है। जानिए क्या कहा रणधीर कपूर ने...

Loading ...
Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर कोरोना से उबर गए हैं।
  • रणबीर कपूर के अंकल रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की है।
  • रणबीर कपूर की बहन ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट की है।

मुंबई. कोरोना से संक्रमित रणबीर कपूर अब पूरी तरह ठीक हो गए हैं। रणबीर कपूर फिलहाल घर पर ही क्वारंटाइन हैं। अब रणबीर के अंकल रणधीर कपूर ने इसकी पुष्टि की है। 

पीटीआई से बातचीत में रणधीर कपूर ने कहा कि रणबीर की कोविड 19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, वेट्रन एक्टर ने ये कहा  कि उन्हें ये नहीं पता कि कब रणबीर कोरोना से उबरे। 

रणधीर कपूर के मुताबिक, 'ब्रह्मास्त्र के एक्टर अब सही हैं। यही नहीं, कोरोना से उबरने के बाद वह रणबीर कपूर से मिले थे। रणबीर बिल्कुल ठीक है। मैं खुद उससे मिला हूं।'

रिद्धिमा ने शेयर की थी फोटो 
रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर ने  रणबीर कपूर की फोटो शेयर की थी। फोटो में वह अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर के लिए पूजा कर रहे थे। फोटो में रिद्धिमा ने मास्क पहना था। वहीं, रणबीर कपूर चश्मे में दिखाई दिए थे। 

फोटो के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि रणबीर सिंह कोरोना से पूरी तरह से उबर गए हैं। आपको बता दें कि नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर बताया था कि रणबीर कपूर कोरोना पॉजीटिव हैं। 

आलिया भट्ट को दिया था सरप्राइज 
रणबीर कपूर अपनी गर्लफ्रेंड आलिया के बर्थडे पर कोरोना पॉजिटिव हो गए। हालांकि पार्टी के दौरान रणवीर वहां पर मौजूद नहीं थे, लेकिन वह पार्टी में वीडियो कॉल के जरिए लगातार जुड़े रहे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके अपोजिट आलिया भट्ट हैं। इसके अलावा रणबीर शमशेरा और लव रंजन की फिल्म एनिमल में भी काम कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।