लाइव टीवी

Alia and Ranbir Photo: रणबीर कपूर के हाथ में लगी चोट, आलिया भट्ट संग एयरपोर्ट पर इस अंदाज में आए नजर

Updated Nov 25, 2019 | 12:39 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Photo: बॉलीवुड के फेवरेट कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हमेशा चर्चा में रहते हैं। दोनों एक्टर से जुड़े हर अपडेट को जानने के लिए फैंस हमेशा एक्साइटेड रहते हैं।

Loading ...
Ranbir Kpaoor के हाथ में लगी चोट
मुख्य बातें
  • एक बार फिर साथ नजर आए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट
  • रणबीर कपूर के हाथ में लगी चोट
  • एयरपोर्ट से सामने आई दोनों की खास तस्वीरें

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि फिल्म के रिलीज से पहले दोनों अपने अफेयर की खबरों को लेकर आए दिन चर्चा में छाए रहते हैं। वहीं आलिया अक्सर रणबीर के साथ स्पॉट की जाती हैं। इसके अलावा दोनों कई बार छुट्टियां बिताने भी साथ जा चुके हैं। अब इसी बीच दोनों स्टार कपल एक बार फिर से साथ नजर आए।

हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हाल ही में दोनों की खास तस्वीरें सामने आई है। तस्वीर में रणबीर चोटिल नजर आ रहे हैं। दरअसल उनके हाथ में चोट लगी है, जिसकी वजह से उन्होंने अपने हाथ में आर्म स्लिंग से सहारा लिया। चोट लगने की वजह से रणबीर के साथी ने उनका सामान पकड़ा।

वहीं आलिया भट्ट भी अपना सूटकेस और बैग पकड़े नजर आईं। इस दौरान रणबीर कपूर ब्लैक फुल टीशर्ट के साथ ब्लैक पैंट पहने दिखाई दिए। जबकि आलिया ने व्हाइट पैंट के साथ ब्लू कलर की शर्ट पहना था।

दोनों एक्टर्स पहली बार अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म का अगला शेड्यूल मनाली में शुरू किया जाएगा। ब्रह्मास्त्र में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी, डिंपल कपाड़िया अहम किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। 

बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी किसी बॉलीवुड पार्टी में तो कभी उन्हें वेकेशन एन्जॉय करते हुए देखा जाता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।