लाइव टीवी

रणबीर कपूर को पैपराजी ने दी जल्द पापा बनने की बधाई, एक्टर बोले- 'तू मामा बन गया.. तू चाचा बन गया'

Updated Jul 07, 2022 | 10:33 IST

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में पैपराजी ने उन्हें जल्द ही पिता बनने की बधाई दी। इसपर एक्टर का जवाब काफी मजेदार है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • रणबीर कपूर जल्द ही पापा बनने वाले हैं।
  • पैपराजी ने एक्टर को दी जल्द पिता बनने की बधाई।
  • रणबीर कपूर बोले- तू मामा बन गया.. तू चाचा बन गया।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म शमशेरा के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हाल ही में पैपराजी ने उन्हें 'डैड-टू-बी' कहकर बुलाया तो इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया। रणबीर का वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

रणबीर ने दिया ये जवाब

रणबीर कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 27 जून को सोशल मीडिया के जरिए फैंस को यह जानकारी दी थी कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। अब रणबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पैपराजी एक्टर को जल्द ही पिता बनने के लिए बधाई दे रहे हैं। इस पर रणबीर ने जो जवाब दिया वो मजेदार है। पैपराजी की बात सुनकर रणबीर उनकी तरफ इशारा करते हुए कहते हैं, 'तू मामा बन गया, तू चाचा बन गया।'

Also Read: मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, रणबीर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

फैंस कर रहे ऐसे कमेंट्स

रणबीर का ये वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। फैंस इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस उन्हें क्यूट बता रहे हैं तो कुछ का कहना है कि मजा ही आ गया। एक फैन ने कमेंट कर कहा, 'ये कितना क्यूट है।' वहीं अन्य कुछ यूजर्स ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी और लिखा, 'मुबारक हो भाई'। तो वहीं कई यूजर्स ने कमेंट कर हार्ट बनाए।

अप्रैल में हुई थी शादी

आलिया और रणबीर की बात करें तो दोनों ने करीब पांच साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस साल 14 अप्रैल को शादी कर ली थी। दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे, जिसका पहला भाग इस साल सितंबर महीने में रिलीज होगा। 

Also Read: क्या रणबीर कपूर ने इस तरह किया था आलिया भट्ट को प्रपोज? सामने आई ये रोमांटिक तस्वीर

वर्कफ्रंट

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही उनकी फिल्म शमशेरा में नजर आएंगे, जो 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में संजय दत्त भी हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को काफी पसंद आया। इसके अलावा वो श्रद्धा कपूर के साथ भी एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। साथ ही वो फिल्म एनिमल में भी दिखेंगे, जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।